-->

 समाचार एवं विज्ञापन के लिए पढ़ते रहिए उत्तराखंड की चिंगारी 

नानकमत्ता। केजेएम स्कूल में कमला नेहरू पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह का आयोजन।

नानकमत्ता। केजेएम स्कूल में कमला नेहरू पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह का आयोजन।

पूर्व विधायक डा. प्रेम सिंह राना ने किया शिक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र, छात्राओं को सम्मानित।

नानकमत्ता । शिक्षा क्षेत्र में काम कर रहे विद्यालय की शिक्षण व्यवस्था मजबूत होने से छात्र व छात्राओ का भविष्य मजबूत होता है जो उच्च शिक्षा प्राप्त कर परिवार व विधालय के साथ ही समाज का नाम रोशन करते हैं। यह बात नगर में स्थित के जे एम सीनियर सेकेंडरी स्कूल एवं श्रीमती खीमा जोशी मेमोरियल इंटर कॉलेज नानकमत्ता के प्रांगण में आयोजित कमला नेहरू पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि रहे अनुसूचित जनजाति के प्रदेश अध्यक्ष एवं भाजपा के पूर्व विधायक डॉ प्रेम सिंह राना ने मंच से संबोधित करते हुए अपने संबोधन में कहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया, इस अवसर पर छात्राओ द्वारा मंच से स्वागत गीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये।

   सोमवार को के जे एम सीनियर सेकेंडरी स्कूल एवं श्रीमती खीमा जोशी मेमोरियल इंटर कॉलेज नानकमत्ता में आयोजित कमला नेहरू पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह में प्रदेश में उत्तराखंड बोर्ड की टॉप 25 सूची में अपना स्थान बनाने वाले हाईस्कूल में गरिमा जोशी, नेहा जोशी , सचिन आर्य ,रोहित जोशी, कल्पना जोशी , लक्ष्यदीप सिंह , कशिश गोस्वामी , दीपिका वर्मा , भावना जोशी ,महक डे को चेक और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं विद्यालय के उदयीमान खेल योजना में चयनित मोनू अटवाल, कमलजीत कौर , नीरज जोशी को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मंच का संचालन कर रहे विद्यालय के एचडी कैलाश चंद जोशी ने अपने संबोधन में बताया कि सरकार के द्वारा प्रति वर्ष स्नातक विज्ञान के क्षेत्र में शिक्षा प्राप्त करने के लिए अस्सी हजार रुपये की धनराशि को प्रदान किया जाता है। यहा विधालय प्रबंधिका चंद्रा जोशी अनुसूचित जनजाति के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक डा. प्रेम सिंह राना , ओम नारायण राना, सभासद नकुल भट्ट, पूर्व सैनिक धर्म सिंह बिष्ट, विधालय के एमडी कैलाश चन्द्र जोशी,प्रधानाचार्य दलजीत सिंह, प्रधानाचार्य महेश जोशी,उप प्रधानाचार्य पीयूष गुप्ता ,विद्यालय के  सदस्य अभय जोशी  ,कमला जोशी, पलविंदर कौर, दीपिका बहुगुणा, उमा भट्ट, निशा चंद, सोनाली भट्ट, नीरू जोशी, जानकी चंद, मंजीत कौर, मनप्रीत कौर, मीनाक्षी जोशी, आशा राणा, पूजा कश्यप, अमित राणा, नरेश भट्ट, प्रदीप अटवाल, कोच सहित आदि मौजूद रहे ।


0 Response to "नानकमत्ता। केजेएम स्कूल में कमला नेहरू पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह का आयोजन।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article