-->

 समाचार एवं विज्ञापन के लिए पढ़ते रहिए उत्तराखंड की चिंगारी 

नानकमत्ता। नगर में श्री खाटू वाले श्याम के जन्मोत्सव पर निकली गई निशान यात्रा।

नानकमत्ता। नगर में श्री खाटू वाले श्याम के जन्मोत्सव पर निकली गई निशान यात्रा।

नानकमत्ता। श्री श्याम जन्मोत्सव नगर में धूमधाम के साथ मनाया गया इस उपलक्ष में मंदिर कमेटी द्वारा निशान यात्रा का आयोजन किया गया, निशान यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को जगह  - जगह प्रसाद वितरण किया गया।

रविवार को कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की देवउठनी एकादशी पर नगर के मां जगदंबा मंदिर में मंदिर कमेटी द्वारा श्री श्याम जन्मोत्सव पर नगर में निशान यात्रा का आयोजन किया गया। निशान यात्रा मंदिर परिसर से प्रारंभ होते हुए नगर के मुख्य चौराहे से सितारगंज मार्ग पर पहुंची, निशान यात्रा नगर भ्रमण के बाद मंदिर में समापन की गई तत्पश्चात  मंदिर कमेटी द्वारा मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें पहुंचे श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। इससे पूर्व प्रातः समय मंदिर के पुजारी श्री जग प्रवेश वत्स द्वारा श्री श्याम बाबा का सिंगार किया गया इस उपलक्ष में मंदिर परिसर को भव्य एवं आकर्षक ढंग से सजाया गया। यहां मंदिर के पुजारी जग प्रवेश वत्स द्वारा श्री श्याम बाबा खाटू वाले की आरती एवं पूजा अर्चना की गई । आयोजित निशान यात्रा में शोभित रस्तोगी द्वारा श्री राम दरबार  की चित्र प्रतिमा देकर विशेष आगंतुकों का सम्मान किया गया। निशान यात्रा में सैकड़ो की संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं द्वारा शिरकत की गई था श्याम बाबा के जयकारे लगाए गये। यहां जगदंबा मंदिर कमेटी के पुजारी पुजारी जग प्रवेश वत्स, मुकेश गुप्ता, प्रमोद अग्रवाल, शोभित रस्तोगी, पीयूष गुप्ता सहित आदि मौजूद रहे।

0 Response to "नानकमत्ता। नगर में श्री खाटू वाले श्याम के जन्मोत्सव पर निकली गई निशान यात्रा।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article