चम्पावत । एसओजी प्रभारी कमलेश भट्ट ने पकड़ी 49 अवैध शराब की पेटिया।
वेगनार कार छोडकर भागा चालक ,टीम ने थाना टनकपुर में दर्ज कराया अभियोग ।
राजीव कुमार सक्सेना
चम्पावत । जनपद चंपावत के पुलिस कप्तान के निर्देशन में अपराधियों एवं नशा कारोबारी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत जनपद की एसओजी टीम ने भारी मात्रा में चेकिंग के दौरान अवैध शराब की पेटिया बरामद की है।
रविवार को पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 1 नवंबर 2025 को जनपद चंपावत की एसओजी टीम के प्रभारी कमलेश भट्ट को थाना टनकपुर क्षेत्रान्तर्गत आरएफसी गोदाम के ठीक सामने गली में की गयी औचक चैकिंग के दौरान एक वाहन सख्या UK03B 1097 संदिग्ध हालत में खडा मिला, पुलिस टीम को देखकर वाहन वेगनार कार में सवार चालक मौके पर फरार हो गया तथा वाहन की तलाशी करने पर वाहन के अंदर से 49 पेटी अवैध शराब बरामद किया गया ,जिसमें 12 पेटी माल्टा क्वार्टर टेट्रा पैक37 पेटी क्वार्टर मैकडॉवेल व्हिस्की की है। बरामद अवैध शराब की अनुमानित कीमत करीब पांच लाख रुपये आकी जा रही है। मामले में एसओजी पुलिस टीम ने थाना टनकपुर में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कराया गया है। टीम में एस ओजी प्रभारी कमलेश भट्ट , मुख्य आरक्षी नरेंद्र सिंह रावत, उमेश राज , नासिर हुसैन , सूरज कुमार शामिल हैं।
0 Response to "चम्पावत । एसओजी प्रभारी कमलेश भट्ट ने पकड़ी 49 अवैध शराब की पेटिया।"
एक टिप्पणी भेजें