नानकमत्ता । खेत में घुसे जानवर भगाकर घर लौट रहे युवक पर झोका फायर ।
घायल के वहनोइ ने घटना की कोतवाली पुलिस को सौंपी है तहरीर।
नानकमत्ता । बीती रात कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम टुकडी में खेत से घर को लौट रहे युवक को कुछ लोगों द्वारा रोककर उसकी हत्या करने के इरादे से नाजायज़ हथियार से फायर कर उसे घायल कर दिया । गोली लगने से घायल हुए युवकको परिजन उपचार के लिये चिकित्सालय ले गये हैं जहा उसकी हालत गम्भीर बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार ग्राम बिडौरा मझोला निवासी सतनाम सिंह ने कोतवाली पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया हैं कि 12जनवरी 2026 की बीती रात को उसका साला मेजर सिंह उम्र करीब 23 वर्ष पुत्र निरंजन सिंह निवासी ग्राम टुकडी, अपने खेत में फसल में घुसे जानवरों को भगा कर अपने घर को आ रहा था कि जब वह गांव में पहुंचा तो गांव का ही एक व्यक्ति घर के अन्दर से अचानक नाजायज बन्दूक लेकर वाहर तथा उसके साले मेजर सिंह के साथ गाली गलौच करते हुए धक्का मुक्कि करने लगा,शोर होने पर वहां कुछ अन्य लोग भी आ गये जिनके द्वारा मेजर सिंह के साथ गाली गलौच व जमकर मारपीट की गयी। पुलिस को दी तहरीर में बताया गया हैं कि आरोपियो ने अपने साथी को बन्दूक से उसके साले पर फयार कर उसकी हत्या करने को उकसाया जिनके उकसाने में आकर हत्या करने के इरादें से उसके साले के सीने में नाजायज बन्दूक से फायर कर दिया, गोली लगने से उसका साला लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पडा, जिसे उपचार के लिए सितारगंज के प्रयास अस्पताल ले गये जहां उसकी हालत खराब होने पर उसे गम्भीर हालत में 108 वाहन से हल्द्वानी के चन्दन अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घायल युवक के बहनोई ने आधा दर्जन नाम जद लोगों के विरुद्ध पुलिस को तहरीर सौंपी है।
0 Response to "नानकमत्ता । खेत में घुसे जानवर भगाकर घर लौट रहे युवक पर झोका फायर ।"
एक टिप्पणी भेजें