नानकमत्ता । कोतवाली पुलिस ने ग्राम नौगजा कल्याणपुर में स्मैक बेचने वाली दो महिलाओं को किया गिरफ्तार।
कोतवाली पुलिस ने दोनों महिला तस्करो के कब्जे से 17.2 ग्राम स्मैक की बरामद ।
नानकमत्ता । नशे के विरुद्ध पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई के चलते टीम ने दो महिला नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिलाओं का चालान कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
रविवार को पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली प्रभारी उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने चैकिंग के दौरान दो महिला तस्करों को उनके घर के पास से ही गिरफ्तार किया है, पुलिस टीम ने दोनों महिलाओं के कब्जे से 17.2 ग्राम स्मैक तलाशी के दौरान बरामद की है। पुलिस पूछताछ में दोनों महिलाओं ने अपना नाम गुरमीत कौर उर्फ मीतो पत्नी जसवंत सिंह व किरनदीप कौर पत्नी अंग्रेज सिंह निवासी नौगजा कल्याणपुर नानकमत्ता बताया है। दोनों महिलाओं के विरुद्ध पुलिस नारकोटिक की धारा 8/21 के तहत अभियोग पंजीकृत कर चालान कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। पकड़ने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक संजय कुमार, उप निरीक्षक मनोज जोशी, सिपाही नवीन जोशी, महिला सिपाही बबीता रानी शामिल हैं।
0 Response to "नानकमत्ता । कोतवाली पुलिस ने ग्राम नौगजा कल्याणपुर में स्मैक बेचने वाली दो महिलाओं को किया गिरफ्तार।"
एक टिप्पणी भेजें