-->

 समाचार एवं विज्ञापन के लिए पढ़ते रहिए उत्तराखंड की चिंगारी 

नानकमत्ता ।  ग्राम गिधौर के स्मैक तस्कर को पुलिस ने चैकिंग के दौरान दबोचा।

नानकमत्ता । ग्राम गिधौर के स्मैक तस्कर को पुलिस ने चैकिंग के दौरान दबोचा।

आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 20.60 ग्राम स्मैक की बरामद ।

नानकमत्ता । नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस की टीम ने चेकिंग के दौरान नशा तस्कर को गिरफ्तार किया हैं, जिसके कब्जे से पुलिस को भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद हुआ है।
         शुक्रवार को पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना अध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने चैकिंग के दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 20.60 ग्राम स्मैक बरामद की है। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम हरविंदर सिंह उर्फ हरजिंदर सिंह पुत्र कुलवंत सिंह निवासी ग्राम गिधौर, नानकमत्ता बताया है। पूछताछ में आरोपी ने ग्राम गिधौर के अन्य नशा तस्करों के बारे में भी बताया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध नारकोटिक्स एक्ट की धारा 8/21 के तहत अभियोग दर्ज करते हुए आरोपी का चालान कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया है। पकड़ने वाली पुलिस टीम में प्रतापपुर चौकी इंचार्ज उप निरीक्षक राजेंद्र पंत ,सिपाही दीपक कुमार,  नीरज नेगी शामिल हैं।

 प्रतापपुर चौकी प्रभारी नशा तस्करों पर भारी,पुलिस की सख्ती से नशा तस्करो में मची हैं खलबली।

नानकमत्ता । जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा के निर्देशन में थाना अध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में प्रतापपुर चौकी प्रभारी उप निरीक्षक राजेंद्र पंत द्वारा स्मैक तस्करों के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है, जिससे नशा तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है।बता दे की नानकमत्ता पुलिस की नशे की ओर की जाने वाली कारवाई में अब तक कई बड़े नशा तस्करों को मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

0 Response to "नानकमत्ता । ग्राम गिधौर के स्मैक तस्कर को पुलिस ने चैकिंग के दौरान दबोचा। "

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article