नानकमत्ता । पुलिस ने चैकिग के दौरान दो नेपाली युवको सहित तीन स्मैक तस्करो को दबोचा।
तीनो तस्करो के कब्जे से पुलिस ने 19 ग्राम स्मैक व तस्करी में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल बरामद की।
नानकमत्ता।चैकिंग के दौरान पुलिस ने दो नेपाली युवको सहित तीन स्मैक तस्करो को गिरफ्तार किया है, तीनो के कब्जे से भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद हुआ है।
गुरुवार को पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना अध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत चैकिंग के दौरान पुलिस की टीम ने बीती रात्रि में एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनकी तलाशी लेने पर कब्जे से 19 ग्राम स्मैक बरामद हुए हैं। पुलिस की पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों में एक ने अपना नाम हर्षित चंद पुत्र मुकेश चंद निवासी ग्राम बिछाई थाना टनकपुर जनपद चंपावत जबकि दो युवको ने अपना नाम संतोष बराल उम्र करीब 27 वर्ष पुत्र सुभाष बराल निवासी ग्राम बनगांव सुखसाल वार्ड नंबर 10 थाना सुखसाल जिला कंचनपुर नेपाल व अरविंद रावल पुत्र लक्ष्मण रावल निवासी ग्राम ब्रह्मदेव वार्ड नंबर 6 थाना ब्रह्मदेव जिला कंचनपुर नेपाल. बताया है। थाना अध्यक्ष उमेश कुमार ने बताया कि पकड़े गए तीनों तस्करों में दो युवक मूल रूप से नेपाल के निवासी हैं । पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के विरुद्ध नारकोटी एक्ट 8/21/60 के तहत मुकदमा दर्ज कर तीनों को न्यायालय के समक्ष पेश किया है। पकड़ने वाली पुलिस टीम में प्रतापपुर चौकी प्रभारी उप निरीक्षक राजेंद्र पंत ,सिपाही राजकुवर बोरा, दीपक कुमार, नीरज नेगी, गिरीश चंद्र सामिल हैं।
0 Response to "नानकमत्ता । पुलिस ने चैकिग के दौरान दो नेपाली युवको सहित तीन स्मैक तस्करो को दबोचा।"
एक टिप्पणी भेजें