नानकमत्ता । ग्राम नगला में नशा बेचने वाले तस्कर को 20 ग्राम स्मैक के साथ पुलिस ने दबोचा।
नानकमत्ता । गांव में नशे का कारोबार करने वाले एक नशा तस्कर को पुलिस ने चैकिंग के दौरान नशे के विरुद्ध चला जा रहा है अभियान के तहत गिरफ्तार किया है।
मंगलवार को पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना अध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने चैकिंग के दौरान थाना क्षेत्र के ग्राम नगला में लंबे समय से नशे का कारोबार करने वाले एक नशा तस्कर को 20 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया हैं, पकड़े गए नशा तस्कर ने पूछताछ में अपना नाम कुलदीप सिंह पुत्र स्व: बलविन्दर सिंह निवासी ग्राम नगला , नानकमत्ता बताया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी कुलदीप ने आसपास के अन्य नशा बेचने वालों के नाम भी बताए हैं ।पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 8/ 21 एनडीपीएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया है। पकड़ने वाली टीम में उप निरीक्षक मनोज जोशी, उप निरीक्षक संजय कुमार, सिपाही नवीन जोशी ,महिला सिपाही विद्यारानी शामिल है।
0 Response to "नानकमत्ता । ग्राम नगला में नशा बेचने वाले तस्कर को 20 ग्राम स्मैक के साथ पुलिस ने दबोचा।"
एक टिप्पणी भेजें