-->

 समाचार एवं विज्ञापन के लिए पढ़ते रहिए उत्तराखंड की चिंगारी 

बनबसा। एसओजी प्रभारी कमलेश भट्ट ने पांच लाख कीमत की चरस के साथ नशा तस्कर को गिरफ्तार किया ।

बनबसा। एसओजी प्रभारी कमलेश भट्ट ने पांच लाख कीमत की चरस के साथ नशा तस्कर को गिरफ्तार किया ।

बनबसा। जनपद चम्पावत के पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशन में चम्पावत पुलिस नशा तस्करों के विरूद्ध  निरंतर कार्यवाही की जा रही है।

      सोमवार को पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार टनकपुर पुलिस क्षेत्राधिकारी  सुश्री वंदना वर्मा  के निर्देशन में जनपद चंपावत की एसओजी के प्रभारी कमलेश भट्ट ने बनवसा पुलिस की संयुक्त टीम के साथ मिलकर  चैकिंग के दौरान धनुष पुल सें चांदनी दोधारा नेपाल जाने वाले जंगल मार्ग से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया जिसके कब्जे से टीम ने दो किलो छियालिस ग्राम अवैध चरस बरामद की है। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम हसमत अली उर्फ मझले पुत्र स्व: बाबू निवासी इस्लामनगर वार्ड नंबर 03 थाना खटीमा जिला उधमसिंहनगर बताया है। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध एसओजी द्वारा थाना बनबसा में धारा 8/20 बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया गया । पूछताछ मे बरामद चरस राजेन्द्र निवासी महेन्द्र नगर नेपाल से लेकर आना व खटीमा ले जाकर रहीसा को देना बताया जो छोटी छोटी मात्रा में चरस बेचने का काम करता है  । पकड़े गए आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी थाना खटीमा में कई अभियोग पंजीकृत है। बरामद चरस की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में पांच लाख रुपये आंकी जा रही है।पकड़ने वाली टीम में एसओजी प्रभारी कमलेश भट्ट, उप निरीक्षक निर्मल लटवाल, अपर उप निरीक्षक गणेश बिष्ट , मुख्य आरक्षी मतलूब खान, तपेंद्र जोशी,सिपाही नासिर,उमेश राज,कुलदीप सिंह, सूरज कुमार, विक्रम सिंह शामिल हैं।




0 Response to "बनबसा। एसओजी प्रभारी कमलेश भट्ट ने पांच लाख कीमत की चरस के साथ नशा तस्कर को गिरफ्तार किया ।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article