-->

 समाचार एवं विज्ञापन के लिए पढ़ते रहिए उत्तराखंड की चिंगारी 

नानकमत्ता। दुकान का ताला तोड़कर टायर चोरी करने वाला चोर गिरफ्तार।

नानकमत्ता। दुकान का ताला तोड़कर टायर चोरी करने वाला चोर गिरफ्तार।

नानकमत्ता । मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दुकान का ताला तोड़कर सामान चोरी करने वाले एक चोर को चोरी गये सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

           गुरुवार को पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना नानकमत्ता क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम  प्रतापपुर नंबर 7 निवासी तारा सिंह ने बीते दिवस पुलिस को एक तहरीर दी कहा की उसके घर के पास ही उसकी दुकान है,  29 दिसंबर  की रात को चोरों द्वारा उसकी दुकान के शटर का ताला तोड़कर दुकान में रखे मोटरसाइकिल के 12 टायरो को चोरी कर लिया है। सौंपी गयी तहरीर के आधार पर पुलिस के चोरी का अभियोग पंजीकृत कर लिया,तथा मामले की जांच शुरु कर दी । पुलिस की टीम ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर दुकान के शटर का ताला तोड़कर चोरी किये गये मोटरसाइकिल के 12 टायरो के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया जिसने पूछताछ में अपना नाम शेर सिंह उर्फ शेरू उर्फ सीरी पुत्र गुरप्रीत सिंह निवासी जोगीठेर प्रतापपुर नंबर 7 बताया है।चोरी की घटना में दर्ज अभियोग में  धारा 317(2) बीएन एस की  बढ़ोतरी करते हुए  गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय  के समक्ष पेश किया गया । खुलासा करने वाली पुलिस टीम में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक राजेंद्र पंत ,सिपाही      गिरीश चंद्र,  नीरज नेगी, राज कुंवर सिंह   शामिल हैं।      

0 Response to "नानकमत्ता। दुकान का ताला तोड़कर टायर चोरी करने वाला चोर गिरफ्तार।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article