-->

 समाचार एवं विज्ञापन के लिए पढ़ते रहिए उत्तराखंड की चिंगारी 

नानकमत्ता। एसओजी प्रभारी कमलेश भट्ट ने कुष्ठ रोगियों को बाटे कम्बल।

नानकमत्ता। एसओजी प्रभारी कमलेश भट्ट ने कुष्ठ रोगियों को बाटे कम्बल।

राजीव कुमार सक्सेना ।

नानकमत्ता। सेवा और समर्पण की भावना हो तो किसी भी रुप में असहाय लोगों की सेवा व मदद की जा सकती है इसी उद्देश्य के साथ कई  वर्षों से वर्दी में सरकार की सेवा करने वाले वर्तमान में उत्तराखण्ड के  जनपद चम्पावत में जिले की एसओजी के प्रभारी पद पर तैनात कमलेश भट्ट समय समय पर निर्धनो की सेवा करते दिखाई नज़र आते है। जो कई वर्षों से यहां जनपद उधमसिंहनगर के नानकमत्ता से कुछ दूरी पर स्थित खटीमा के समीप लोहिया पुल ‌पर वसे कुष्ठ रोगियों को सर्दियों के मौसम में उनकी जरुरतो के अनुसार दान करते आ रहे हैं।
           गुरुवार को  एसओजी के प्रभारी कमलेश भट्ट ने सर्द मौसम में अपनी मानवता भरी जिम्मेदारी के साथ लोहिया पुल ‌पर वसे कुष्ठ रोगियों को दर्जनों की सख्या में कम्बलो का विवरण किया । उन्होंने यहा के कुष्ठ रोगियों से वार्ता की तथा उनकी जरुरतो के वारे में जाना, उन्होंने सभी को संदेश दिया की सेवा और समर्पण की भावना हो तो किसी भी रुप में असहाय लोगो की सेवा व मदद की जा सकती है ।बता दे कि पूर्व में थाना नानकमत्ता में बतौर थाना अध्यक्ष के पद पर रहे कमलेश भट्ट द्वारा अपने कार्यकाल में कोरोना के समय यहां के कुष्ठ रोगियों को हर सम्भव राशन आदि मुहैया करने की व्यवस्था जैसे सराहनीय कार्य किये जाते रहे है। उनके इस सेवा के कार्य की लोगों द्वारा भूरी भूरी प्रसन्ना होती रही है।

0 Response to "नानकमत्ता। एसओजी प्रभारी कमलेश भट्ट ने कुष्ठ रोगियों को बाटे कम्बल।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article