नानकमत्ता। बालिका वर्ग की खेल प्रतियोगिताओं का पूर्व विधायक डा. प्रेम सिंह राना ने किया शुभारंभ।
खेल प्रतियोगिता में विजयी बालिकाओं को पूर्व विधायक राना ने पुरस्कृत किया ।
नानकमत्ता। नगर के श्री गुरु नानक अकादमी के खेल मैदान में मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी के तहत खेल महाकुंभ विधायक चैंपियनशिप ट्रॉफी बालिका वर्ग की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गय,जिसका शुभारंभ पूर्व विधायक डा. प्रेम सिंह राना ने किया ।
न्याय पंचायत स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में प्रथम ,द्वितीय , तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली बालिकाओं ने अंडर- 14 में 60 मीटर, 600 मीटर दौड़, कबड्डी , खो खो, मुर्गा झपट, ऊंची कूद, लंबी कूद, गोला फेंक, पिट्टू गेम, वॉलीबॉल प्रतियोगिताएं तथा अंडर-19 वर्ग में 100 मीटर ,200 मीटर ,800 मीटर, 1500 मीटर, 5000 मी, 100 मी लंबी रिले दौड़, कबड्डी, खो- खो,मुर्गा झपट, पिट्टू गेम, वॉलीबॉल आदि प्रतियोगिताएं संपन्न कराई गयी। खेल प्रतियोगिताओं में अव्वल आने वाली खिलाडियों को पूर्व विधायक डा. प्रेम सिंह राना द्वारा पुरस्कार देकर पुरस्कृति किया । खेल कार्यक्रम का संचालन शिक्षक नेता खिलानंद अटवाल ने किया। सीआरसी समन्वयक मोहम्मद हसन सिद्दीकी, बीना नगदली, जसौद मेहता प्रधानाध्यापक राजकीय प्राथमिक विद्यालय सुनखरी ने खेल महाकुंभ में आयोजित प्रतियोगिताओं के बारे में बच्चों को विस्तृत जानकारी देते हुए खेल भावना के साथ खेलने हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक डा. प्रेम सिंह राना ,खेल के संयोजक विद्यासागर वर्मा व वरिष्ठ प्रधानाध्यापिका ज्योति मेहरा व मुकेश गौड़ क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी सितारगंज व लीला रौतेला, नीलम रानी, विरेश चौहान, निर्मल सिंह, अजय सिंह क्यूरा , दलेर सिंह, फकीर सिंह, उमेश चंद्र ओली, निमाई चंद्र माझी, पुष्पेंद्र कटियार, पाकेश चौहान, रंजू राणा, महेश आर्या, संजय टम्टा,कुंवर सिंह राणा,पवन कुमार, मोहित कुमार, आदि शिक्षक उपस्थित रहे।
0 Response to "नानकमत्ता। बालिका वर्ग की खेल प्रतियोगिताओं का पूर्व विधायक डा. प्रेम सिंह राना ने किया शुभारंभ।"
एक टिप्पणी भेजें