नानकमत्ता। मां जगदंबा मंदिर कमेटी के तत्वधान में निकाली गई निशान यात्रा।
मंदिर में सुंदरकांड एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन के साथ भंडारे का हुआ आयोजन।
मन्दिर के पुजारी जगप्रवेश वत्स से श्रद्धालुओं ने लिया आशीर्वाद।
नानकमत्ता । नगर के खटीमा मार्ग पर स्थित मां जगदंबा मंदिर प्रांगण से निशान यात्रा का आयोजन किया गया, निशान यात्रा में हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने सर्वप्रथम मंदिर में शीश नवाया तथा इसके उपरांत निशान यात्रा में शामिल हुए।
मंगलवार को नगर के खटीमा मार्ग पर स्थित मां जगदंबा मंदिर कमेटी द्वारा मंदिर में सुंदरकांड एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसके उपरांत मंदिर परिसर से नगर बाजार में निशान यात्रा एवं शोभा यात्रा निकल गई निशान यात्रा में हजारों की संख्या में महिलाओं एवं लोग शामिल रहे। निशान यात्रा में शामिल महिलाओं द्वारा सुंदर-सुंदर भजनों का गुणगान किया गया। वहीं बाजार में निशान यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया तथा प्रसाद वितरण किया गया। निशान यात्रा नगर के मुख्य बाजार से होते हुए मंदिर में समापन की गई इसके पश्चात श्रद्धालुओं ने मंदिर के पुजारी जगप्रवेश वत्स से आशीर्वाद लिया तथा मंदिर में चल रहे भंडारे के प्रसाद को ग्रहण किया। इस दौरान मंदिर के पुजारी जगप्रवेश वत्स, मंदिर कमेटी के अध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल, कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश चौरसिया, मनोज गर्ग, पीयूष गुप्ता, रघुवीर कश्यप, संजय सुमन मिश्रा, विशाल गोयल,रमेश गंगवार, प्रताप कुमार सक्सेना,सहित आदि शामिल रहे। इधर सुरक्षा व्यवस्था के मध्येनजर स्थानीय पुलिस बाजार में तैनात रही।
0 Response to "नानकमत्ता। मां जगदंबा मंदिर कमेटी के तत्वधान में निकाली गई निशान यात्रा। "
एक टिप्पणी भेजें