-->

 समाचार एवं विज्ञापन के लिए पढ़ते रहिए उत्तराखंड की चिंगारी 

नानकमत्ता। खेल प्रतियोगिताओं का विधायक गोपाल सिंह  राना ने किया शुभारंभ ।

नानकमत्ता। खेल प्रतियोगिताओं का विधायक गोपाल सिंह राना ने किया शुभारंभ ।

खेल आयोजकों द्वारा  विधायक राना एवं अतिथियों को मोमेंटो व शॉल पहनाकर किया स्वागत ।

नानकमत्ता । विधानसभा स्तरीय बालक वर्ग की विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ कांग्रेस विधायक द्वारा किया गया।
       सोमवार को नगर के श्री गुरुनानक अकादमी के खेल मैदान में विधानसभा स्तरीय मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी  के तहत खेल महाकुंभ खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। आयोजित बालक वर्ग खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ  विधायक  गोपाल सिंह राना ने किया। न्याय पंचायत स्तर पर प्रथम ,द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले बालक वर्ग के अंडर- 14 में 60 मीटर, 600 मीटर दौड़, कबड्डी , खो खो, मुर्गा झपट, ऊंची कूद, लंबी कूद, गोला फेंक, पिट्टू गेम, वॉलीबॉल प्रतियोगिताएं तथा अंडर-19 वर्ग में 100 मीटर ,200 मीटर ,800 मीटर, 1500 मीटर, 5000 मी, 4 * 100 मी लंबी रिले दौड़, कबड्डी, खो- खो,मुर्गा झपट, पिट्टू गेम, वॉलीबॉल आदि प्रतियोगिताएं संपन्न कराई गई। कार्यक्रम का संचालन करते हुए शिक्षक नेता खिलानंद अटवाल ने सभी व्यायाम शिक्षकों व निर्णायकों को पारदर्शिता के साथ समस्त प्रतियोगिता संपन्न करवाने हेतु दिशा निर्देश दिए।खेल के संयोजक विद्यासागर वर्मा व  ब्लॉक खेल समन्वयक ललित मेहरा ने अतिथियों एवं उपस्थित सभी शिक्षकों  का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया।  सहायक विकास अधिकारी सितारगंज के. सी बहुगुणा , मुकेश गौड़ क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी सितारगंज, पूर्व सी.आर.सी समन्वयक जसौद मेहता ने मोमेंटो व शॉल पहनाकर  विधायक व अन्य अतिथियों का स्वागत किया।  खेल महाकुंभ में बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए चिकित्सा विभाग से डॉ पूजा बुगला, डॉ कविंद्र सिंह की ड्यूटी लगाई गई थी। खेल प्रतियोगिताओं को संपन्न कराने के लिए व्यायाम शिक्षक लीला रौतेला, नीलम रानी, विरेश चौहान, निर्मल सिंह, ज्योति मेहरा, अजय सिंह क्यूरा , दलजीत सिंह, दलेर सिंह, फकीर सिंह, उमेश चंद्र ओली, बीना नगदली, मो हसन,  निमाई चंद्र माझी पुष्पेंद्र कटियार, पाकेश चौहान, रंजू राणा, महेश आर्या, संजय टम्टा,कुंवर  सिंह राणा,पवन कुमार, मोहित कुमार,  आदि शिक्षक उपस्थित रहे।

0 Response to "नानकमत्ता। खेल प्रतियोगिताओं का विधायक गोपाल सिंह राना ने किया शुभारंभ ।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article