चम्पावत। जिले की एसओजी ने तीन लाख कीमत की ढेड किलो अवैध चरस के साथ तस्कर दबोचा।
चम्पावत । जिले के पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशन में मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत , जनपद की एसओजी ने पुलिस टीम के साथ एक नशा तस्कर को भारी मात्रा में मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है।
रविवार को पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जनपद के पुलिस अधीक्षक द्वारा नशा तस्करो के विरुद्ध प्रभावी वैधानिक कार्यावही किए जाने को समस्त प्रभारी निरीक्षक व थानाध्यक्ष एवं जिले की एसओजी प्रभारी को आदेशित किया गया , जिसके क्रम में जनपद की एसओजी टीम के प्रभारी कमलेश भट्ट तथा थाना पार्टी पुलिस की संयुक्त टीम ने चैकिंग के दौरान वालिग क्षेत्र में भैटी रोड तिराहे से भैटी की तरफ मोड के पास से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया जिसकी तलाशी के दौरान कब्जे से ढेड किलो अवैध चरस बराक हुई,पूछताछ में तस्कर ने अपना नाम नंदन सिंह पडियार पुत्र ख्वैट सिंह निवासी गंगाश थाना मुक्तेश्वर जिला नैनीताल बताया है। पकड़ी गई अवैध बरामद चरस की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में तीन लाख रुपए की आकी जा रही है। पकड़ने वाली पुलिस टीम में एसओजी प्रभारी कमलेश भट्ट, ओम प्रकाश थानाध्यक्ष थाना पाटी , उप निरीक्षक दिलबर भंडारी, मुख्य आरक्षी रमेश गोस्वामी, तपेन्द्र जोशी (एसओजी) महेन्द्र डंगवाल (एसओजी)ललित कुमार. (एसओजी) सिपाही बसंन्त पाण्डे सूरज कुमार(एसओजी) शामिल हैं।
0 Response to "चम्पावत। जिले की एसओजी ने तीन लाख कीमत की ढेड किलो अवैध चरस के साथ तस्कर दबोचा।"
एक टिप्पणी भेजें