-->

 समाचार एवं विज्ञापन के लिए पढ़ते रहिए उत्तराखंड की चिंगारी 

नानकमत्ता।पुलिस की टीम ने दो नेपाली नशा तस्करो को अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया ।

नानकमत्ता।पुलिस की टीम ने दो नेपाली नशा तस्करो को अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया ।

पकड़े गए नेपाली नशा तस्करों ने कई नशा तस्करों के नाम किया उजागर।

नानकमत्ताचैकिंग के दौरान पुलिस ने दो नेपाली युवकों को भारी मात्रा में मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों का चालान उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेजा गया है।

      ‌‌ रविवार को पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना अध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में बीते दिवस नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस की टीम ने चैकिंग के दौरान दो नेपाली युवाको को अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपना नाम जीवन कार्की पुत्र बलबहादुर कार्की निवासी ओडा नंबर 18 नगर पालिका भीमदत्त महाकाली अंचल महेंद्र नगर जिला कंचनपुर नेपाल तथा दूसरे ने अपना नाम  देव कुमार चौधरी पुत्र देशराज चौधरी निवासी   ओडा नंबर 18 नगर पालिका भीमदत्त महाकाली अंचल महेंद्र नगर जिला कंचनपुर नेपाल बताया है। पुलिस ने आरोपी जीवन कार्की के कब्जे से जीवन कार्की से 8.02 ग्राम स्मैक व देव कुमार चौधरी से एक प्लास्टिक के पारदर्शी पन्नी में 6.83 ग्राम स्मैक (हेरोइन) बरामद की है। थाना अध्यक्ष उमेश कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 8/21 के तहत अभियोग पंजीकृत कर दोनों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। बताया की पूछताछ में  दोनों  नेपाली युवको ने कई नशा बेचने वालों के नाम बताए हैं जिनकी शीघ्र गिरफ्तारी कर उनकी संपत्ति की जांच भी की जाएगी, जिसकी विवेचना उपनिरीक्षक मनोज जोशी द्वारा की जा रही है। पकड़ने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक सुनील कुमार, सिपाही विक्रम सिंह, वीरेन्द्र कुमार शामिल हैं।









0 Response to "नानकमत्ता।पुलिस की टीम ने दो नेपाली नशा तस्करो को अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया ।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article