-->

 समाचार एवं विज्ञापन के लिए पढ़ते रहिए उत्तराखंड की चिंगारी 

नानकमत्ता। पूर्व विधायक ने किया खेल प्रतियोगिताओं का फीता काटकर शुभारंभ।

नानकमत्ता। पूर्व विधायक ने किया खेल प्रतियोगिताओं का फीता काटकर शुभारंभ।

बालिका वर्ग के अंडर- 14 में  दौड़, कबड्डी , खो खो, मुर्गा झपट, ऊंची कूद, लंबी कूद, गोला फेंक प्रतियोगिताएं कराई गयी।

नानकमत्ता । दो दिवसीय मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी के तहत न्याय पंचायत स्तरीय खेल महाकुंभ प्रतियोगिता का पूव विधायक ने फीता काटकर शुभारम्भ किया।

         बुधवार को नगर के श्री गुरु नानक एकेडमी के खेल मैदान में‌आयोजित खेल प्रतियोगिताओं के दुसरे दिन बालिका वर्ग की विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं का शुभारंभ पूर्व विधायक डा. प्रेम सिंह राना के द्वारा फीता काटकर किया गया।  कार्यक्रम का संचालन शिक्षक नेता  खिलानंद अटवाल के  द्वारा किया गया। खेल प्रतियोगिता में बालिका वर्ग के अंडर- 14 में 60 मीटर, 600 मीटर दौड़, कबड्डी , खो खो, मुर्गा झपट, ऊंची कूद, लंबी कूद, गोला फेंक प्रतियोगिताएं तथा अंडर-19 वर्ग में 100 मीटर ,200 मीटर ,800 मीटर, 1500 मीटर, 5000 मी, 4  100 मी लंबी रिले दौड़, कबड्डी, खो- खो,मुर्गा झपट आदि प्रतियोगिताएं संपन्न कराई गई। कार्यक्रम के संयोजक विद्यासागर वर्मा ने अतिथियों एवं उपस्थित सभी शिक्षकों  का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। पूर्व सी आर सी समन्वयक जसौद  मेहता ने  सभी बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए शत - प्रतिशत प्रयास करने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम को संपन्न कराने के लिए सूरज सक्सेना, निमाई चंद्र माझी, नरेश राणा, कुंवर राणा, दिनेश चौहान,वीरेश चौहान, लीला रौतेला, पवन कुमार, मोहित कुमार, शिव सिंह बिष्ट, त्रिलोक चंद्र, सुरजीत सिंह, निर्मल सिंह, शिव दत्त जोशी, रेनू, तृप्ति पंत आदि शिक्षक उपस्थित रहे।

0 Response to "नानकमत्ता। पूर्व विधायक ने किया खेल प्रतियोगिताओं का फीता काटकर शुभारंभ।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article