नानकमत्ता।न्याय पंचायत स्तरीय खेल महाकुंभ प्रतियोगिताओं का आयोजन ।
नानकमत्ता। नगर के गुरु नानक एकेडमी के मैदान में न्याय पंचायत स्तरीय खेल महाकुंभ 2025 बालक वर्ग अंडर 14 एवं अंदर-19 क्रीडा प्रतियोगिताओं का आयोजित की गयी।
मंगलवार को आयोजित खेल प्रतियोगिता के संयोजक विद्यासागर वर्मा के दिशा निर्देशन में किया गया, जिसके मुख्य अतिथि रंजीत सिंह प्रबंधक गुरुद्वारा कमेटी नानकमत्ता विशिष्ट अतिथि तरसेम सिंह प्रधानाचार्य गुरु नानक इंटर कॉलेज नानकमत्ता एवं शिक्षक नेता के केन अटवाल द्वारा सरस्वती मां के प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर एवं फीता काटकर शुभारंभ किया गया किया गया, खेल महाकुंभ में 100 मीटर 200 मीटर 800 मीटर 1500 मीटर 5000 मी दौड़, ऊंची कूद लंबी कूद चक्का फेंक, गोला फेंक ,भाला फेंक 4 * 100 रिले रेस, कबड्डी खो खो, मुर्गा झपट ,आदि प्रतियोगिताएं संपन्न हुई, जिसमें न्याय पंचायत स्तर के सभी खिलाड़ी प्रतिभागियों ने प्रतिभा किया, खेल प्रतियोगिताओं को संपन्न कराने में, निमाई चंद्र मांझी, नरेश सिंह, शिव सिंह बिष्ट, दिनेश सिंह चौहान ,सूरज सक्सैना, लीला रौतेला, विवेक सोराडी ,सुरजीत सिंह ,कुंवर सिंह राणा ,फकीर सिंह, यूं,सी ,ओली मु० हस्सान सिद्दीकी ,अनिल कुमार, नवीन चंद्र पांडे, जशौदा मेहता, वीरेश चौहान ,श्याम सिंह राणा, निर्मल सिंह पीटीआई, आदि शिक्षकों ने सहयोग प्रदान किया, इस खेल महाकुंभ 2025 का सफल संचालन शिक्षक नेता के एन अटवाल द्वारा किया गया। उन्होंने बताया कि कल 24 दिसंबर 2025 को बालिका वर्ग अंडर 14 एवं अंदर-19 की प्रतियोगिताएं संपन्न होगी
0 Response to "नानकमत्ता।न्याय पंचायत स्तरीय खेल महाकुंभ प्रतियोगिताओं का आयोजन ।"
एक टिप्पणी भेजें