नानकमत्ता।वांछित आरोपी को पुलिस ने स्मैक के साथ गिरफ्तार किया ।
नानकमत्ता। पुलिस ने चेकिंग के दौरान वांछित आरोपी को मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है।
सोमवार को नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे हैं अभियान के तहत थाना अध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने चैकिंग के दौरान नानक सागर बैराज के तिराहे से एक बाइक सवार युवक को गिरफ्तार किया। जिसकी तलाशी लेने पर पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पारदर्शी पन्नी में 08.20 ग्राम स्मैक बरामद की, पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम संदीप सिंह उर्फ सन्नी पुत्र संतोख सिंह निवासी कल्याणपुर बताया, पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपों के विरुद्ध पूर्व में भी अभियोग पंजीकृत है जिसमें आरोपी वांछित चल रहा था। पकड़ने वाली पुलिस टीम उप निरीक्षक चौकी प्रभारी राजेंद्र कुमार पंत ,सिपाही राजकुवर बोरा, गिरीश चंद्र शामिल हैं।
0 Response to "नानकमत्ता।वांछित आरोपी को पुलिस ने स्मैक के साथ गिरफ्तार किया ।"
एक टिप्पणी भेजें