-->

 समाचार एवं विज्ञापन के लिए पढ़ते रहिए उत्तराखंड की चिंगारी 

बनबसा। नेपाल ले जाई जा रही दो करोड़ कीमत की 799 ग्राम स्मैक के साथ तीन तस्कर दबोचे।

बनबसा। नेपाल ले जाई जा रही दो करोड़ कीमत की 799 ग्राम स्मैक के साथ तीन तस्कर दबोचे।

एसओजी व एसटीएफ को मिली बड़ी सफलता, आरोपियो के कब्जे से एक वाइक, व 2800 की नगदी बरामद ।

बनबसा। एसओजी व एसटीएफ ने बनबसा पुलिस की संयुक्त टीम ने चैकिग के दौरान तीन लोगों को करोड़ों कीमत की‌ मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है, आरोपी चोर रास्ते से नेपाल जाने की फिराक में थे।

           सोमवार को पुलिस से मिली‌ जानकारी के अनुसार जनपद ‌के पुलिस कप्तान अजय गणपति  द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध  प्रभावी वैधानिक कार्यावही किये जाने को निर्देशित किया गया है।इसी क्रम में सुश्री वन्दना वर्मा क्षेत्राधिकारी टनकपुर के  निर्देशन में एसओजी0 प्रभारी कमलेश भट्ट के नेतृत्व में संयुक्त कार्यवाही करते हुए एसटीएफ कुमाऊ परिक्षेत्र की टीम व बनवसा पुलिस द्वारा सूचना संकलन व  संदिग्धों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए चैकिंग के दौरान स्टांग फार्म के निकट बनवसा-चम्पावत मार्ग पर बिना नम्बर की पल्सर मोटर साइकिल पर सवार तीन लोगों को चैकिग के लिए रोका जिनपर शक होने पर तीनों की तलाशी लेने पर कब्जे से 799 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई ,पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर मोटरसाइकिल सहित ‌कब्जे में ले लिया, पूछताछ में तीनों ने अपना नाम सूरजदीप सिंह पुत्र जसवन्त सिंह निवासी ग्राम मजरा पूरब थाना पडवा जिला लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश व करनैल सिंह पुत्र कक्का सिंह निवासी दलराजपुर थाना सिंघाई जिला लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश तथा गुरमीत सिंह उर्फ मिता पुत्र इन्दर सिंह  निवासी दलराजपुर थाना सिंघाई जिला लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश बताया है।पूछताछ में आरोपियो नें लखीमपुर खीरी सें सतनाम सिंह से स्मैक लेकर आना व नेपाल में चोर रास्तों से उक्त स्मैक की सप्लाई करना बताया यह भी बताया कि सतनाम सिंह उनके गिरोह का सरगना है सतनाम सिंह मुम्बई, गोवा आदि राज्यो में भी स्मैक सप्लाई करता है ! गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध एसओजी प्रभारी कमलेश भट्ट की ओर से अभियोग पंजीकृत कराया गया है।गिरफ़्तारी टीम  प्रभारी एसओजी कमलेश भट्ट, मुख्य आरक्षी तपेन्द्र जोशी, गणेश बिष्ट,सिपाही नासिर हुसैन, सूरज कुमार व एसटीएफ  कुमाऊं परिक्षेत्र टीम उप निरीक्षक विपिन चन्द जोशीके जी मठपाल, मुख्य आरक्षी महेन्द्र गिरि, किशोर कुमार, रविन्द्र बिष्टथाना बनवसा टीम ,उप निरीक्षक देवेन्द्र सिंह बिष्ट, मुख्य आरक्षी पूरन आर्या शामिल हैं।



0 Response to "बनबसा। नेपाल ले जाई जा रही दो करोड़ कीमत की 799 ग्राम स्मैक के साथ तीन तस्कर दबोचे।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article