नानकमत्ता। वन टीम पर फायरिंग करने का वांछित आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार।
एक साल से लगातार ठिकाने बदलकर रहरहा था आरोपी अरशद ।
नानकमत्ता। पुलिस ने एक साल पूर्व वन विभाग की टीम पर छापे के दौरान हुई फायरिंग ने मामले में वाछित फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
शुक्रवार को पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना अध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में संदिग्धो एवं वांछित अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस की टीम ने बीते 16 अक्टूबर 2024 को वन विभाग की टीम ने मुखबिर द्वारा दी सूचना पर खैर की लकड़ी को कुछ स्थानीय लोगों द्वारा उत्तर प्रदेश राज्य से आई एक पिकअप में अवैध कटान करके लोड किया जा रहा है की सूचना मिली थी,जब वन विभाग की टीम द्वारा ग्राम कैथुलिया में दबिस दी गयी तो आरोपियो ने वन टीम पर हमला कर दिया था एक जसपाल सिंह उर्फ टिक्कू ने वन विभाग के कर्मचारी जितेन्द्र सिंह के ऊपर जान से मारने की नियत से अवैध तमंचे से फायर कर दिया, जिससे वन कर्मी जितेन्द्र सिंह गम्भीर रूप से घायल हो गया था। पुलिस ने भूपाल सिंह की तहरीर पर आठ लोगों के विरुद्ध धारा 109(1),221,132,121(2), 191(2),191(3),3(5),61(2)/190 के तहत अभियोग दर्ज किया था। पुलिस ने सात आरोपियो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जबकि पिकअप का चालक अरशद पुत्र अखलाकउद्दीन निवासी उझारी थाना सैदनगली जनपद अमरोहा उत्तर प्रदेश घटना के बाद से ही फरार चल रहा था जिसे पुलिस की टीम ने एक वर्ष बाद दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम उप निरीक्षक संजय कुमार ,उप निरीक्षक मनोज जोशी, मुख्य आरक्षी नवनीत कुमार, सिपाही प्रकाश आर्या,
भूपेंद्र आर्य शामिल हैं।
0 Response to "नानकमत्ता। वन टीम पर फायरिंग करने का वांछित आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार।"
एक टिप्पणी भेजें