नानकमत्ता । न्याय पंचायत स्तरीय सपनों की उड़ान प्रतियोगिता का आयोजन किया ।
पूर्व विधायक डा. प्रेम सिंह राना दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ ।
नींबू दौड़, कुर्सी दौड़, लोक नृत्य लोक गायन नुक्कड़ नाटक, रैंप वॉक, टी एल एम प्रदर्शनी आदि प्रतियोगिताएं संपन्न कराई।
नानकमत्ता । न्याय पंचायत स्तरीय सपनों की उड़ान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ,आयोजित प्रतियोगिताओं का पूर्व विधायक द्वारा शुभारंभ किया गया।
गुरुवार को नगर के निकटवर्ती राजकीय प्राथमिक विद्यालय सिद्धा में न्याय पंचायत स्तरीय सपनों की उड़ान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ पूर्व विधायक डॉ प्रेम सिंह राणा द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में नींबू दौड़, कुर्सी दौड़, लोक नृत्य लोक गायन नुक्कड़ नाटक, रैंप वॉक, टी एल एम प्रदर्शनी आदि प्रतियोगिताएं संपन्न हुई। कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षक नेता खिलानंद अटवाल द्वारा किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक प्रेम सिंह राना ने कहा कीपढ़ाई लिखाई के साथ-साथ इस तरह की प्रतियोगिताएं कराने से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। संकुल समन्वयक मोहम्मद हसन सिद्दीकी ने उपस्थित शिक्षक शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं का स्वागत करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आभार व्यक्त किया कार्यक्रम को संपन्न करने के लिए निमाई चंद्र माझी वरिष्ठ प्रधानाध्यापक, सेवानिवृत शिक्षक राधे सिंह राणा, दया शंकर शर्मा, पुष्पेंद्र कटियार, कांता उपाध्याय, प्रज्ञा पांडे, शुभम पांडे ,मनीष राणा, ललिता मिश्रा, उर्मिल विश्वकर्मा, पवन कुमार, कुंवर सिंह राणा, सुरेश प्रसाद,, हिमाचल कुमार, त्रिलोकचंद, नवीन पांडे, रामरूप सिंह ,परमजीत सिंह, आशीष सैनी, रिंकी, राहुल कुमार, मुरारी लाल, विशाल राणा, ब्लॉक कोऑर्डिनेट ए पी फ़ कुलवंत सिंह, कृष्ण चंद्र, नरेश राणा, शिव सिंह बिष्ट, सुरेंद्र रावत , सुमन लता मंडोला, सहित आदि मौजूद रहे।
0 Response to "नानकमत्ता । न्याय पंचायत स्तरीय सपनों की उड़ान प्रतियोगिता का आयोजन किया । "
एक टिप्पणी भेजें