-->

 समाचार एवं विज्ञापन के लिए पढ़ते रहिए उत्तराखंड की चिंगारी 

नानकमत्ता ।बे मौसम बारिश ने खोली नगर पंचायत के विकास की पोल,वार्ड सात के टावर मार्ग पर भरा बरसात का पानी, आवागमन में फजीहत

नानकमत्ता ।बे मौसम बारिश ने खोली नगर पंचायत के विकास की पोल,वार्ड सात के टावर मार्ग पर भरा बरसात का पानी, आवागमन में फजीहत

राजीव कुमार सक्सेना

नानकमत्ता । बीते दिवस हुई बारिश से नगर के वार्ड सात के टावर मार्ग पर जलभराव होने से लोगों को आवागमन में भारी फजीहत का सामना करना पड़ रहा है, जिससे लोगों में भारी आक्रोश पनप रहा है।

           बता दे कि नगर पंचायत नानकमत्ता में  विकास की गंगा  इस कदर वह रही हैं की बीते दिवस हुई एक बे मौसम बारिश से नगर के वार्ड सात के टावर मार्ग पर हुए जलभराव ने विकास की पोल खोलकर रख दी हैं, नगर पंचायत नानकमत्ता द्वारा  यहां टायल मार्ग तो बनवा दिया लेकिन मार्ग के पानी निकासी की कोई उचित व्यवस्था नहीं कीहैं,जलभराव होने से लोगों को आवागमन में भारी फजीहत का सामना करना पड़ रहा है, जिससे लोगों में भारी आक्रोश पनप रहा है।यहा तैनात अधिशासी अधिकारी की घोर लापरवाही व मनमानी व मानो जन समस्याओं से उन्हें कोई लेना देना नहीं हैं। नगर पंचायत नानकमत्ता विकास के नाम पर सरकार की धनराशि खूब दुरुपयोग कर रही हैं ।              

सरकारी रास्ते से अतिक्रमण हटाने को नगर पंचायत ईओ को सौपा पत्र ।

नानकमत्ता । वार्ड के लोगों ने नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी को पत्र देकर सरकारी मार्ग पर किये गये अतिक्रमण को हटवाने की मांग की है।

      बुधवार को नगर के वार्ड सात टावर मार्ग पर रहने वाले लोगों द्वारा नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी को दिये पत्र में कहा हैं की  वार्ड न0-7 के टावर मार्ग पर बने सीसी मार्ग पर कुछ घरों के लोगों द्वारा सरकारी मार्ग पर पक्के निर्माण कर अतिक्रमण किया गया है, अतिक्रमणकारियों द्वारा पक्के निर्माण करने से यहां वार्ड में बारिश का पानी भर जाने से घर से आवागमन बन्द हो गया है। तथा स्कूली बच्चों निकलने में भारी दिक्कतें उत्पन्न हो रही है। मांग की हैं की सरकारी मार्ग पर किये गये पक्के अतिक्रमण निर्माण को हटवाते हुए मार्ग पर भर रहें बारिश के पानी से निजात दिलाई जाये।


0 Response to "नानकमत्ता ।बे मौसम बारिश ने खोली नगर पंचायत के विकास की पोल,वार्ड सात के टावर मार्ग पर भरा बरसात का पानी, आवागमन में फजीहत "

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article