नानकमत्ता । चिह्नित करण के बाद भी नगर पंचायत नहीं हटा पा रहा अवैध अतिक्रमण ।
अतिक्रमण कर सरकारी मार्ग को पूरी तरह से धीरे-धीरे निगल रहे है अतिक्रमणकारी।
नानकमत्ता । वार्ड सात के टावर सरकारी मार्ग से सटे अतिक्रमण को हटाने में नगर पंचायत विभाग नानकमत्ता पूरी तरह से विफल साबित हो रहा है,जिससे अतिक्रमण करने वालो के हौसले बुलन्द है। यहा अतिक्रमण करने वालो के द्वारा सरकारी मार्ग पर पक्के निमार्ण कराकर अतिक्रमण किया गया है। इस अतिक्रमण को कुछ समय पूर्व एक शिकायत पर चिन्हित किया गया था तथा अतिक्रमण करने वालो को अतिक्रमण हटाने को कहा गया था ,परन्तु अतिक्रमण करने वाले लोगों द्वारा अतिक्रमण को नहीं हटाया गया।
बता दे की नगर पंचायत नानकमत्ता में तैनात अधिशासी अधिकारी द्वारा नगर के वार्ड सात के टावर मार्ग पर पसरे इस पक्के निमार्ण अतिक्रमणकारिओ को ना तो अतिक्रमण हटाने का अब तक कोई नोटिस दिया गया हैं तथा ना ही इस ओर कोई कारवाई की जा रही है। जबकि उच्च न्यायालय एवं प्रदेश की सरकार सरकारी सम्पत्तिओ पर अतिक्रमण को लेकर खासी सख़्त रुख अपना रही हैं लेकिन यहा नगर पंचायत नानकमत्ता में साहब सीट पर बैठे अधिशासी अधिकारी को नगर पंचायत में सरकारी सम्पत्तिओ व मार्ग की भूमि पर किये गये अतिक्रमण से मानो कोई केना देना नहीं है, इसी घोर लापरवाही के अतिक्रमण करने वालों के हौसले बुलंद हैं जो अतिक्रमण कर सरकारी मार्ग को पूरी तरह से धीरे-धीरे निगल रहे हैं।
0 Response to "नानकमत्ता । चिह्नित करण के बाद भी नगर पंचायत नहीं हटा पा रहा अवैध अतिक्रमण ।"
एक टिप्पणी भेजें