नानकमत्ता । कोतवाली पुलिस ने चलाया पुलिस आपके द्वार जागरूकता कार्यक्रम।
प्रदेश के डीजीपी के निर्देश पर महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा व सशक्तिकरण को चलाया जा रहा हैं जागरुकता अभियान।
नानकमत्ता । महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा व सशक्तिकरण को चलाए जा रहे विशेष अभियान पुलिस आपके द्वारा कार्यक्रम के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
गुरुवार को कोतवाली प्रभारी उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस की टीम द्वारा नगर के विभिन्न विधालयो में पुलिस आपके द्वार कार्यक्रम के तहत विधालय की छात्र व छात्राओं व शिक्षक एवं शिक्षिकाओ को महिला सुरक्षा व सशक्तिकरण को प्रदेश के पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर चलाये जा रहे पुलिस आपके द्वार कार्यक्रम के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये गये।पुलिस टीम द्वारा नगर के गोशन स्कूल , गुरुनानक इण्टर कालेज के साथ ही नगर में केजेएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल में जा कर कार्यक्रम के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा व सशक्तिकरण को आयोजित विशेष जागरूकता कार्यक्रम में साइबर संबंधी अपराध नशा मुक्ति डायल 112, व महिला अपराध इमरजेंसी नंबरों व गौरा शक्ति एप के बारे में जागरूक किया । प्रभारी उमेश कुमार द्वारा बताया गया की महिलाओं , एवं स्कूली छात्राओ की सुरक्षा के लिए सरकार एवं प्रशासन द्वारा सहायता नम्बर उपलब्ध कराये गये हैं, कठिन परिस्थितियों में सहायता नम्बरो पर शिकायत व सचूना देने पर सहायता उपलब्ध होगी। यहा कोतवाली प्रभारी उमेश कुमार , उप निरीक्षक सुनील कुमार, उप निरीक्षक नवल किशोर, जगदीश कोहली, महिला सिपाही विद्या रानी शामिल हैं।
0 Response to "नानकमत्ता । कोतवाली पुलिस ने चलाया पुलिस आपके द्वार जागरूकता कार्यक्रम।"
एक टिप्पणी भेजें