-->

 समाचार एवं विज्ञापन के लिए पढ़ते रहिए उत्तराखंड की चिंगारी 

नानकमत्ता ।कोतवाली पुलिस ने चलाया पुलिस आपके द्वार जागरुकता अभियान ।

नानकमत्ता ।कोतवाली पुलिस ने चलाया पुलिस आपके द्वार जागरुकता अभियान ।

नानकमत्ता । पुलिस आपके द्वार जागरूकता कार्यक्रम के तहत कोतवाली प्रभारी ने प्रदेश के डीजीपी के निर्देश पर महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा व सशक्तिकरण को चलाये जा रहे  ‌जागरुकता अभियान के तहत स्कूल में जाकर स्कूल की बालिकाओं व शिक्षिकाओ को उनकी सुरक्षा के प्रति जागरुक किया ।

              मंगलवार को कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मंजू पाण्डे ने नगर के नोजगे स्कूल में जाकर पुलिस ‌आपके द्वार कार्यक्रम के तहत विधालय की छात्र व छात्राओं एवं शिक्षिकाओ को महिला सुरक्षा व सशक्तिकरण कार्यक्रम के तहत जागरूक किया । कार्यक्रम के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा व सशक्तिकरण को‌ आयोजित विशेष जागरूकता कार्यक्रम में साइबर संबंधी अपराध, नशा मुक्ति, डायल 112, व  महिला अपराध इमरजेंसी नंबरों व गौरा शक्ति एप के बारे में जागरूक किया । 

 बताया‌ की महिलाओं , एवं स्कूली छात्राओ की सुरक्षा के लिए सरकार एवं प्रशासन द्वारा सहायता नम्बर उपलब्ध कराये गये हैं, कठिन परिस्थितियों में सहायता नम्बरो पर शिकायत व सचूना देने पर सहायता उपलब्ध होगी। यहा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मंजू पाण्डे, मुख्य आरक्षी काली सैलाल, महिला सिपाही विधा रानी शामिल हैं।








 


0 Response to "नानकमत्ता ।कोतवाली पुलिस ने चलाया पुलिस आपके द्वार जागरुकता अभियान ।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article