नानकमत्ता । नवागंतुक कोतवाल ने की आमजन संग कोतवाली में पहली बैठक।
नानकमत्ता। जनपद के पुलिस कप्तान मणिकांत मिश्रा ने थाना नानकमत्ता को कोतवाली बनने के बाद यहां पहली महिला कोतवाल निरीक्षक मंजू पांडे की नियुक्ति की है जबकि यहां थाना अध्यक्ष रहे उप निरीक्षक उमेश कुमार को जनपद उधम सिंह नगर में एसओजी प्रभारी नियुक्त किया है।
बुधवार को नानकमत्ता कोतवाली में निरीक्षक मंजू पांडे ने बैठक का आयोजन कर उपस्थित आमजन से मुलाकात की इस दौरान बैठक में उपस्थित लोगों द्वारा पदभार ग्रहण करने पर निरीक्षक मंजू पांडे को सॉल देकर उनका सम्मान किया गया। निरीक्षक मंजू पांडे ने आमजन से सहयोग की अपील की तथा जन समस्याओं, के साथ ही विभिन्न मुददो पर चर्चा की।बता दें कि यहां इससे पूर्व उपनिरीक्षक उमेश कुमार तैनात थे जोअपने काम को लेकर खासे सख्त रहे है जिनके द्वारा यहां नशा कारोबारियो को सलाखो तक पहुंचाने के साथ ही क्षेत्र में नशा कारोबार पर काफी हद तक अंकुश लगये रखा था। देखाना हैं की कोतवाली बनने के बाद यहां कोतवाल की तैनाती किये जाने पर नशा कारोबारिओ, एवं जन समस्याओं को किस हद तक समाधान होंगे । आयोजित बैठक में तमाम लोगों मौजूद रहे।
0 Response to "नानकमत्ता । नवागंतुक कोतवाल ने की आमजन संग कोतवाली में पहली बैठक।"
एक टिप्पणी भेजें