-->

 समाचार एवं विज्ञापन के लिए पढ़ते रहिए उत्तराखंड की चिंगारी 

नानकमत्ता ।किसके संरक्षण में चल रहा है यहां खनन का खेल ,परमिशन की आड़ में किसानों को ठग रहे खनन माफिया

नानकमत्ता ।किसके संरक्षण में चल रहा है यहां खनन का खेल ,परमिशन की आड़ में किसानों को ठग रहे खनन माफिया

बेखौफ खनन माफिया के हौसले हैं बुलंद।

नानकमत्ता । इन दिनों नानकमत्ता  कोतवाली क्षेत्र में मिट्टी के खनन माफिया का मानो सिक्का चल रहा हैं, खनन माफिया यहां बिना किसी डर के बेखौफ होकर अपने खनन कारोबारी को अन्जाम दे रहे हैं। एक ओर प्रदेश की सरकार अवैध खनन कारोबार पर रोक लगाने का दावा कर रही हैं वही ‌दुसरी ओर रात के अंधेरे , एवं भोर के समय मिलीभगत के चलते खनन माफिया अपने खनन के कारोबारी को करने से कतई भी नहीं चूक रहे हैं। 

      बताते चले कि अब ईट भट्टो  के लिए  खेत की मिटटी के नाम पर कुछ खनन‌ माफियाओ द्वारा परमिशन की आड़ में किसानो के खेतों की मिट्टी उठाकर खनन कारोबार धडल्ले से किया जा रहा है, वहीं खेत से मिट्टी का खनन करने के बाद किसान को मिट्टी की कीमत चुकाने के नाम पर खूब चूना भी लगा रहे है, क्षेत्र के भोले भाले किसान इन खनन माफिओ की ठगी का शिकार हो रहे है। बता दे कि खनन कारोबारियो को मिल रहे सबंधित सरकारी विभाग के सरंक्षण के चलते इनके होशले इतने बुलन्द हैं की ये बिना किसी भय के खनन कारोबार को अन्जाम दे रहे है। वहीं इन खनन कारोबारियो को मिली भगत के चलते राजस्व विभाग की ओर से भी खेत की मिट्टी उठान की रिपोर्ट पर क्लीन चिट आसानी से मिल जाती है। सफेद लिवाज में खनन कारोबार में लिप्त खनन कारोबारी अपनी राजनितिक ताकत का भी इसमें लाभ उठाने से गुरेज नहीं कर रहे है। जबकि बीते समय पूव प्रदेश की सरकार पर खनन के आरोप लगते रहे हैं।                 

कौन दे रहा हैं इतनी आसानी से किसानों के खेत से मिट्टी के खनन की परमिशन।

पीड़ित किसान ने प्रदेश के मुख्यमंत्री सहित आला अधिकारियों को भेजा है पत्र।

नानकमत्ता । कोतवाली क्षेत्र के किस ने प्रदेश के मुख्यमंत्री सहित आला अधिकारियों को खनन माफिया द्वारा ठगे जाने की शिकायत की है। पीड़ित किसान ने अपने पत्र में लिखा है कि खनन माफिया उसके खेत की मिट्टी को ईंट भट्ठे के नाम पर उठाने के लिए सरकारी परमिशन हासिल की गई फिर उसके खेत से मिट्टी उठाकर उसे उसकी कीमत चुकाने का लालच दिया गया, आरोप हैं की खनन माफिया द्वारा खेत से मशीनों का ट्रैक्टर ट्राली द्वारा मिट्टी उठाने के बाद  उसे उसकी मिट्टी की कीमत नहीं  चुकाई गयी उल्टा उसके साथ गाली गलौच कर मारने की धमकिया ‌दी गयी हैं पीड़ित किसान ने अपने पत्र में न्याय की गुहार लगाइ है।

         




0 Response to "नानकमत्ता ।किसके संरक्षण में चल रहा है यहां खनन का खेल ,परमिशन की आड़ में किसानों को ठग रहे खनन माफिया"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article