-->

 समाचार एवं विज्ञापन के लिए पढ़ते रहिए उत्तराखंड की चिंगारी 

नानकमत्ता । स्थानांतरण पर थाना अध्यक्ष उमेश कुमार को दी विदाई ।

नानकमत्ता । स्थानांतरण पर थाना अध्यक्ष उमेश कुमार को दी विदाई ।

नानकमत्ता ।  थाना   नानकमत्ता को कोतवाली बनने  के बाद यहा कोतवाल की तैनाती की गयी है, अब तक थाने का चर्चा संभाल रहे थाना अध्यक्ष उमेश कुमार का बीते दिवस स्थानांतरण कर उन्हें जनपद उधमसिंहनगर में एसओजी का प्रभारी बनाया गया है। 

गुरुवार को कोतवाली परिसर में आयोजित विदाई कार्यक्रम में उपस्थित नानकमत्ता कोतवाली की प्रभारी निरीक्षक मंजू पाण्डे एवं पुलिस कर्मचारियों व जन प्रतिनिधियों द्वारा स्थानांतरण होने पर थाना अध्यक्ष के पद पर रहे उमेश कुमार को ससम्मान विदाई दी गयी तथा उनके द्वारा थाना अध्यक्ष के पद पर रहकर किये गये कार्यो की सराहना की गयी।वही थाने में तैनात उप निरीक्षको द्वारा थाना अध्यक्ष के साथ किये गये कार्यो में अपना अपना अनुभव साझा किया गया। विदाई कार्यक्रम का संचालन शिक्षक नेता केएन अटवाल द्वारा किया गया । यहा शिक्षक नेता केएन अटवाल, जिला पंचायत सदस्य भाष्कर संभल , ग्राम प्रधान आशिफ , गुरनाम‌ सिंह , महिला‌‌‌ दरोगा प्रियंका टम्टा, चौकी प्रभारी राजेन्द्र पन्त , उप निरीक्षक संजय कुमार, उप निरीक्षक सुनील कुमार, सिपाही नवीन जोशी, मुख्य आरक्षी नवनीत कुमार, सिपाही प्रकाश आर्या,  महिला सिपाही कमला दुग्त्याल, विधा रानी,सहित आदि मौजूद रहे।







0 Response to "नानकमत्ता । स्थानांतरण पर थाना अध्यक्ष उमेश कुमार को दी विदाई ।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article