नानकमत्ता । कोतवाली पुलिस का नदी किनारे सुलग रही शराब की भट्टियों पर छापा।
मौके से हजारों लीटर लहन नष्ट कर शराब बनाने के उपकरण जप्त किये।
बीस लीटर शराब के साथ पुलिस ने तस्कर को गिरफ्तार किया ।
नानकमत्ता । नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने नदी किनारे सुलग रही शराब की भट्ठियों के ठिकानों पर छापामार कार्रवाई करते हुए हजारों लीटर लहन नष्ट कर शराब बनाने के उपकरण जप्त किये।
मंगलवार को जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशन में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत, कोतवाली प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने पुलिस ने ग्राम मटिहा, कनपुरा के समीप वह रही कैलाश नदी के किनारे चल रही अवैध कच्ची शराब की भट्ठियों के ठिकानों पर छापामार कार्रवाई की, छापे के दौरान पुलिस ने शराब बनाने के लिए गड्ढों में डाले गये हजारों लीटर लहान को नष्ट किया वही शराब बनाने के उपकरणों को जप्त किया है। वहीं पुलिस ने बीते दिवस ग्राम मटिहा, कानपुर से एक व्यक्ति को 20 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम कृपाल सिंह पुत्र भगवान सिंह निवासी ग्राम रमपुरा काजी, थाना किला खेड़ा उधम सिंह नगर बताया है पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर आरोपी का चालान कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक संजय कुमार, उपनिरीक्षक मनोज जोशी, मुख्य आरक्षी जगदीश पुजारी, जय कुमार, दिनेश पांडे शामिल है।
0 Response to "नानकमत्ता । कोतवाली पुलिस का नदी किनारे सुलग रही शराब की भट्टियों पर छापा।"
एक टिप्पणी भेजें