-->

 समाचार एवं विज्ञापन के लिए पढ़ते रहिए उत्तराखंड की चिंगारी 

नानकमत्ता । जनजाति की लोकगायिका रिंकू राणा का मार्ग दुर्घटना में निधन।

नानकमत्ता । जनजाति की लोकगायिका रिंकू राणा का मार्ग दुर्घटना में निधन।

पूर्व विधायक डा. प्रेम सिंह राणा ने जनजाति समाज से उत्तराखण्ड की पहली लोकगायिका  रिंकू राना के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया ।

नानकमत्ता । मार्ग दुर्घटना में जनजाति समाज से उत्तराखण्ड की प्रथम लोकगायिका  रिंकू राणा के  निधन से पूरा समाज को गहरा धक्का लगा हैं ,इस घटना ने उत्तराखण्ड लोक गायिका को हमेश के लिए छीन लिया है। उनके निधन का समाचार मिलने पर जनप्रतिनिधियो ने गहरा दुख प्रकट किया है।  उत्तराखंड की पहली जनजाति लोकगायिका श्रीमती रिंकू राणा  की मार्ग दुर्घटना में मृत्यु का दुखद समाचार प्राप्त होने पर  उनकी आत्मा को शांति के लिए जन प्रतिनिधियों द्वारा गहरा दुख प्रकट किया गया है। क्षेत्र के पूर्व विधायक डा. प्रेम सिंह राना, जिला पंचायत सदस्य भास्कर संभल, ग्राम प्रधान  मोहम्मद आसिफ , जिला पंचायत सदस्य सूरज नारायण,   जिला पंचायत माया राना सहित विभिन्न संगठन के लोगों द्वारा गहरा दुख प्रकट किया गया है। जनप्रतिनिधियों द्वारा कहा गया कि जनजाति समाज की लोक गायिका के चले जाने से जनजाति समाज को ही नहीं बल्कि पूरे उत्तराखंड को उनके निधन से क्षति हुई है।बता दे कि रिंकू राना पत्नी महेश सिंह राना ग्राम पूरनगढ नौगजा नानकमत्ता की रहने वाली हैं ।वह गुरुवार को अपनी स्कूटी से विचपुरी से अपने घर को लौट रही थी जिनकी स्कूटी में ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर लगने से वह गंभीर घायल हो गई जिन्हें उपचार के लिए चिकित्सालय ले जाया गया जहां चिकित्सकों द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने उनके शव को‌ अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उनकी मौत से पूरे घर में कोहराम मचा हुआ है।

0 Response to "नानकमत्ता । जनजाति की लोकगायिका रिंकू राणा का मार्ग दुर्घटना में निधन।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article