रुद्रपुर । नानकमत्ता कोतवाली पुलिस ने लुटेरी नकली पिंकी सहित छह: लूटेरो को किया गिरफ्तार ।
गिरोह का मुख्य आरोपी तारा सिंह कोतवाली में हैं हिस्ट्रीशीटर।
तारा सिंह व राजू पर दो दर्जन से अधिक लूट /डकैती , चोरी, अवैध शराब, अवैध शस्त्र व अन्य कई संगीन धाराओं में उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड में मुकदमे पंजीकृत है।
राजीव कुमार सक्सेना।
रुद्रपुर । उत्तर प्रदेश पीलीभीत के कलीनगर निवासी पवन कुमार से लूटी गई हुंडई कार, नगदी, सोने की अंगूठी, एटीएम कार्ड, दस्तावेज व अन्य सामान को पुलिस ने बरामद करते हुए दो महिलाओं सहित छह: लोगों को गिरफ्तार किया है।
सोमवार को घटना का खुलासा करते हुए जनपद उधम सिंह नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने बताया कि कोतवाली नानकमत्ता के अंतर्गत चौकी प्रतापपुर के मच्छी झाला में 14 मार्च 2026 रात्रि को उत्तर प्रदेश पीलीभीत के कलीनगर निवासी पवन कुमार पुत्र शिवहरी को आरोपियो ने सुनियोजित तरीके से महिलाओं के माध्यम से फोन कर अपने जाल में फंसाया फिर उसे मिलने के बहाने मच्छी झाला क्षेत्र नानकमत्ता बुलाया,जब पीडीत अपनी कार से मौके पर पहुंचा तो वहां पहले से मौजूद महिलाओं व अन्य साथियों ने उसे घेर लिया। इसके बाद उसे कार से उतारकर भड़ाभुड़िया स्थित एक घर में बंधक बना लिया। आरोपियो ने पवन कुमार के साथ मारपीट कर उसके कपड़े उतरवाकर अश्लील वीडियो बनायी और उसे वायरल करने की धमकी देकर 50 लाख रुपये की फिरौती मांगने का प्रयास किया। इसी दौरान आरोपियों ने उसकी नगदी, सोने की अंगूठी, दस्तावेज व कार लूट ली और फरार हो गये। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी। इसी दौरान पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर प्रतापपुर चौकी प्रभारी उप निरीक्षक राजेन्द्र पंत ने पुलिस टीम डाम बन्दे क्षेत्र में घेराबंदी की तो सामने से आती कार को रोककर चैक किया तो उसमें दो महिलाओं सहित चार लोग सवार थे, चारों ने पूछताछ में अपना नाम सीमा कौर पत्नी राजेन्द्र सिंह निवासी: भड़ाभुड़िया, खटीमा,व गुरमीत कौर पत्नी तारा सिंह निवासी: गिधौर, नानकमत्ता, तथा तारा सिंह पुत्र गुरदयाल सिंह निवासी: गिधौर, व राजेन्द्र सिंह उर्फ राजू पुत्र महेन्द्र सिंह निवासी: भड़ाभुड़िया, कोतवाली खटीमा, बताया पीडीत द्वारा चारों की पहचान करते ही पुलिस ने चारों को दबोच लिया, जिनसे पूछताछ कर पुलिस घटना में शामिल दो अन्य आरोपियो गुरविन्दर सिंह उर्फ डिम्पल पुत्र सर्वण सिंह निवासी: ग्राम वरकीडांडी, व रमन सिंह पुत्र सतनाम सिंह निवासी ग्राम गिधौर को वाटर स्पोर्ट्स नानकमत्ता के पास से मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया कर लिया जिनके कब्जे से लूटी गयी सोने की अंगूठी व नगदी बरामद की गयी। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध धारा 310(2) /308 (4) /351 (2) 127 (2) / 115/ 111 बीएन एस पंजीकृत किया गया, माल बरामदगी के उपरान्त मुकदमे में धारा 317 (3) / 3 (5) BNS की बढ़ोतरी की गई है।घटना का खुलासा करने वाली पुलिस टीम में कोतवाली निरीक्षक मंजू पांडे, चौकी इंचार्ज उप निरीक्षक राजेंद्र पंत,उप निरीक्षक सुनील कुमार मुख्य आरक्षी नवनीत कुमार, आरक्षी राजकुमार बोरा, शुभम सैनी, प्रकाश आर्या,महिला सिपाही कमला गोस्वामी, आदि शामिल हैं।
आरोपी तारा सिंह व राजू पर दो दर्जन से अधिक लूट /डकैती , चोरी, अवैध शराब, अवैध शस्त्र व अन्य कई संगीन धाराओं में उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड में मुकदमे है पंजीकृत ।
रुद्रपुर । पकड़े गए सभी आरोपियों के विरुद्ध दर्जन आपराधिक अभियोग पंजीकृत है है। महिलाओं के माध्यम से फोन कर शिकार को जाल में फँसाते थे, सुनसान स्थान पर बुलाकर बंधक बनाकर मारपीट व लूट की वारदात को देते थे ।जिन पर अंतर्राज्यीय हनी-ट्रैप गिरोह पर उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में पूर्व से ही दर्जनों से अधिक आपराधिक मामले हैं दर्ज। आरोपी तारा सिंह व राजू पर दो दर्जन से अधिक लूट /डकैती , चोरी, अवैध शराब, अवैध शस्त्र व अन्य कई संगीन धाराओं में उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड में मुकदमे पंजीकृत है।
प्रतापपुर चौकी प्रभारी राजेंद्र पंत की तत्वरित कार्रवाई से हुआ घटना का खुलासा।
रुद्रपुर । उत्तर प्रदेश के पवन कुमार के साथ हुई लूट की वारदात में प्रतापपुर चौकी प्रभारी उप निरीक्षक राजेंद्र पंत द्वारा पुलिस टीम के साथ मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्वरित कार्रवाई से घटना का खुलासा हुआ तथा सभी आरोपियो को लूटे गए सामान के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की गई है।
0 Response to "रुद्रपुर । नानकमत्ता कोतवाली पुलिस ने लुटेरी नकली पिंकी सहित छह: लूटेरो को किया गिरफ्तार ।"
एक टिप्पणी भेजें