नानकमत्ता । लुटेरी पिंकी ने साथियों संग मिलकर यूपी के व्यक्ति को प्रेम जाल में फसाकर लूटा।
लूटेरी महिला सहित आधा दर्जन लोगों ने दिया लुट की वारदात को अंजाम ।
आरोपियो पर कार,नगदी, सोने के आभूषणों लूटकर ले जाने का आरोप लगाते पीडीत ने सौंपी पुलिस को तहरीर ।
50 लाख रुपये न देने पर विडियो वाइरल करने की दी धमकिया ।
नानकमत्ता । कोतवाली क्षेत्र में यूपी के व्यक्ति से हुई लूटपाट की घटना में पुलिस ने पीडित की तहरीर पर एक महिला सहित अन्य के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में अभियोग दर्ज किया है।
रविवार को पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जनपद पीलीभीत के थाना माधोटांडा के कलीनगर निवासी पवन कुमार पुत्र शिव हरी, ने कोतवाली पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया हैं कि एक महिला ने उसके मोबाइल पर तीन दिन पहले फोन किया तथा बोला कि मेरा पति मेरठ रहता हैं और मारता- पीटता हैं, आपसे बात कर के मुझे बहुत अच्छा लगा मैं आपसे दोस्ती करना चाहती हूँ व खटीमा की रहने वाली हूँ आप मुझसे मिलने खटीमा आ जाओ और उसने अपना नाम पिंकी बताया, तब से मेरी तीन दिन में उससे कई बात हुई, पीडीत ने बताया की वह महिला की बातों-बातों मे प्रभावित हो गया। और जब वह महिला से मिलने जब 14 मार्च 2026 को कार सख्या UP26 Y8203 से नानकमत्ता के अंतर्गत सड़ा सड़िया, मच्छी झाला समय करीब 09:45 बजे पहुंचा तो दो महिलाओं ने कच्ची सड़क के किनारे हाथ देकर उसकी गाड़ी को रोका जिसमें से एक महिला ने बोला की मेरा नाम ही पिंकी हैं मेरी ही आप से बात हुई थी। उसी दौरान चार अज्ञात पुरुष मौके पर उसकी कार के पास आ गए जिसमे से दो व्यक्ति जबरन कार के अन्दर घुस गए और उसके साथ मार-पीट करनी शुरू कर दी और डरा-धमका के ड्राईवर सीट से बगल वाली सीट मे मुझे खिच कर बैठा लिया और दो लोग मोटर साइकिल से चले गये। आरोपी उसे कार सहित हाइवे से करीब 6-7 किलो मीटर अन्दर गांव मे एक सुन-सान घर मे ले गए। तथा उसके साथ मार-पीट की और 50 लाख रुपये की मांग की न देने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोपियो ने उसे घर के एक कमरे में बन्द कर उसके सारे कपड़े उतारे तथा उन्ही में एक पैर से कमजोर व्यक्ति ने उसकी नग्न वीडियो बनाई तथा 50 लाख रुपये न देने पर विडियो वाइरल करने की धमकी दी। उन्ही छः लोगो में से एक पुरुष व्यक्ति मेरे साथ उस कमरे में बंद कर बाहर से चैनल मे ताला लगा कर अन्य पांच लोग चले गए। कार को लूटते हुये गाड़ी मे रखे काले रंग के बेग जिसमे करीब 10 हजार रुपये की नगदी, जरूरी दस्तावेज़ एक टॉर्च, दो मोहर (शिवहरी ज्वेलर्स छपी) थे एवं मेरे हाथ मे पहनी हुई सोने की अंगूठी को भी ले ली। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर बीएनएस की धारा 111, 115, 127(2), 308(4), 310(2), 351(2) के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया है । पुलिस पीड़ित की निशानदेही के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
0 Response to "नानकमत्ता । लुटेरी पिंकी ने साथियों संग मिलकर यूपी के व्यक्ति को प्रेम जाल में फसाकर लूटा।"
एक टिप्पणी भेजें