नानकमत्ता । कोतवाली पुलिस ने स्मैक के साथ दो तस्करो को किया गिरफ्तार ।
पकड़े गए दोनों तस्करों ने बताया नानकमत्ता का सोनू करता हैं स्मैक की सप्लाई ।
पुलिस ने दोनों के कब्जे से 6.85 ग्राम स्मैक बरामद की
नानकमत्ता । चैकिंग के दौरान कोतवाली पुलिस ने बाइक सवार दो लोगों को मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है।
शनिवार को पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नशे के विरुद्ध चला जा रहे अभियान के तहत कोतवाली प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने नानक सागर डैम बैराज से बंदे बंदे बिसौटा की तरफ जाने वाले कच्चे रास्ते में बिसौटा की तरफ जा रहे मोटरसाइकिल UK06BB 0603 पर सवार दो लोगों को शक होने पर चैकिंग के लिए रोका तो दोनों ने भागने का प्रयास किया जिन्हें पुलिस ने मौके पर ही दबोच लिया तलाशी लेने पर कब्जे से 6.85 ग्राम स्मैक बरामद हुई, पूछताछ में दोनों ने अपना नाम अजय शंकर डुंगराकोटी पुत्र दुर्गादत्त डुंगराकोटी निवासी भुजिया नंबर-3, जय ईष्ट देव कॉलोनी पोस्ट चारुबेटा, खटीमा व अरुण गोस्वामी पुत्र राजकुमार गोस्वामी निवासी ग्राम मुंडेली चौराहा बताया है। पूछताछ में दोनों ने बताया कि हम दोनों लोग स्मैक पीने के आदि हैं, पूछताछ में पकड़े गए दोनों लोगों ने बताया की वह स्मैक को नानकमत्ता के सोनू से खरीद कर लाये है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर मोटरसाइकिल को अपने कब्जे में ले लिया तथा दोनों के विरुद्ध धारा 8/21 व धारा 60 एनडीपीसी एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया है। पकड़ने वाली पुलिस टीम में कस्बा इंचार्ज उप निरीक्षक सुनील कुमार, उप निरीक्षक कृपाल सिंह, मुख्य आरक्षी नवनीत कुमार, सिपाही नवीन बमेठा,शामिल है।

0 Response to "नानकमत्ता । कोतवाली पुलिस ने स्मैक के साथ दो तस्करो को किया गिरफ्तार ।"
एक टिप्पणी भेजें