नानकमत्ता ।ऑनलाइन गैस बुकिंग ना होने पर उपभोक्ताओं की गैस एजेंसी पर भीड़।
अब बिना डीएसी नम्बर के उपभोक्ताओं को नहीं मिल रहा रसोई गैस सिलेंडर।
राजीव कुमार सक्सेना
नानकमत्ता । ऑनलाइन गैस की बुकिंग न होने से परेशान उपभोक्ताओं ने नगर की इंडेन गैस एजेंसी की ओर अपना रुख किया, दर्जनों की संख्या में उपभोक्ता गैस एजेंसी पर पहुंचे तथा गैस प्रबंधक से ऑनलाइन गैस बुकिंग न होने की शिकायत दर्ज कराई।
गुरुवार को नगर की इंडेन गैस एजेंसी पर गैस उपभोक्ताओं की भारी भीड़ देखी गई ,गैस उपभोक्ताओं द्वारा यहां गैस प्रबंधक दिनेश चंद्र पंत को बताया गया कि उनके द्वारा गैस बुकिंग के लिए टोल फ्री नंबर पर गैस बुकिंग करने का प्रयास किया जा रहा है परंतु नंबर व्यस्त होने के कारण गैस बुकिंग नहीं हो पा रही। गैस एजेंसी के प्रबंधक पंत ने यहां परेशान उपभोक्ताओं ने बताया कि अधिकारी एवं संबंधित विभाग के निर्देश अनुसार अब गैस उपभोक्ता को 26 दिन से पहले गैस का सिलेंडर नहीं मिल पाएगा ना ही उपभोक्ता 26 दिन से पहले अपनी ऑनलाइन बुकिंग दर्ज कर पाएगा ।यहा सुरक्षा की द्रष्टी से दो होमगार्डो को एजेन्सी के वाहर तैनात किया गया हैं। बता दे कि अचानक गैस बुकिंग की सीमा निर्धारित होने से उपभोक्ताओं में खासा रोष देखा गया। वहीं जनपद के जिला अधिकारी के निर्देशन में प्रत्येक क्षेत्र में गैस की कालाबाजारी ,व अवैध तरीके से रिफिलिग करने वाले व्यक्तियों पर सख्त कारवाई के निर्देश के साथ क्यूआरटी गठन किया है, जिसमें अपने अपने सीमा क्षेत्र में उप जिलाअधिकारी ,व पुलिस क्षेत्रा अधिकारी के साथ ही खाध विभाग एव निकाय के अधिकारियों को शामिल कर टीम बनायी गयी है। यहां एजेंसी में जिन उपभोक्ताओं की ऑनलाइन डीएसी की बुकिंग होने पर उन्हें नियम अनुसार रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए गए।
0 Response to "नानकमत्ता ।ऑनलाइन गैस बुकिंग ना होने पर उपभोक्ताओं की गैस एजेंसी पर भीड़।"
एक टिप्पणी भेजें