-->

 समाचार एवं विज्ञापन के लिए पढ़ते रहिए उत्तराखंड की चिंगारी 

रुद्रपुर । उधमसिंहनगर के एसएसपी अजय गणपति ने दस उप निरीक्षको का‌ किया स्थानांतरण ।

रुद्रपुर । उधमसिंहनगर के एसएसपी अजय गणपति ने दस उप निरीक्षको का‌ किया स्थानांतरण ।

राजीव कुमार सक्सेना

रुद्रपुर । जिले की सुरक्षा व्यवस्था अधिक मजबूत बनाने के लिए एसएसपी ने उप निरीक्षको का स्थानांतरण किया है।

        गुरुवार को जनपद उधम सिंह नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने जनपद की पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पुलिस लाइन रुद्रपुर में तैनात उप निरीक्षक दिनेश भट्ट को बरा चौकी का प्रभारी बनाया हैं वहीं उप निरीक्षक दीपक कौशिक को प्रभारी चौकी सुल्तानपुर पट्टी से डीसीआरबी शाखा, उप निरीक्षक मनीष खत्री को पुलिस लाइन रुद्रपुर से प्रभारी चौकी सुल्तानपुर पट्टी, उप निरीक्षक अशोक कांडपाल को प्रभारी चौकी बन्नाखेड़ा से कोतवाली रुद्रपुर, उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह खडायत को पुलिस लाइन रुद्रपुर से चौकी प्रभारी बन्नाखेड़ा, उप निरीक्षक मनोज सिंह धौनी को कोतवाली आईटीआई से प्रभारी चौकी कुंडेश्वरी, उप निरीक्षक चंदन सिंह बिष्ट को प्रभारी चौकी कुंडेश्वरी से प्रभारी चौकी रमपुरा, उप निरीक्षक कविंद्र शर्मा को चौकी प्रभारी रमपुरा से चौकी प्रभारी गढ़ीनेगी व उप निरीक्षक पंकज कुमार को प्रभारी चौकी सरकड़ा से कोतवाली आईटीआई तथा उप निरीक्षक दीपक तिवारी को प्रभारी चौकी गढ़ीनेगी से प्रभारी चौकी सरकड़ा भेजा है।

0 Response to "रुद्रपुर । उधमसिंहनगर के एसएसपी अजय गणपति ने दस उप निरीक्षको का‌ किया स्थानांतरण ।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article