सितारगंज ।एसएसपी अजय गणपति की पुलिस टीम ने पुलिस पर हमला व लूट करने के तीन आरोपी दबोचे।
कोतवाली पुलिस ने आरोपियों से घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचा बरामद किया ।
गिरफ्तार आरोपियों पर पूर्व में भी मारपीट, डकैती, अवैध हथियार और हत्या के प्रयास जैसे गंभीर मामले हैं दर्ज ।
राजीव कुमार सक्सेना
सितारगंज । बीते दिवस बदमाशो द्वारा की गयी मोटरसाइकिल की लूट व पुलिस पर जानलेवा हमला करने वाले तीनों आरोपियो को पुलिस ने गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचा भी बरामद कर लिया है।
बता दे कि बीते मंगलवार को पुलिस को ग्राम लामाखेडा निवासी अरुण कुमार से सूचना मिली की ग्राम औदली में दो लडके उसकी गर्दन पर चाकू लगाकर बाइक लूटकर ले गये हैं । सूचना मिलते ही पुलिस की टीम घटना घटनास्थल औदली पैट्रोल पम्प पर पहुंची जहां पिडीत अरुण कुमार ने पुलिस को बताया की ग्राम भरौनी निवासी बदमाश गुरमीत सिंह पुत्र मोहन सिंह व उसके एक अन्य साथी बदमाश ने उसकी गर्दन पर तलवार रखकर मोटर साइकिल बजाज प्लैटिना नम्बर UK06BC9253 लूट ली है और दोनों बदमाश भरौनी गांव की ओर भागे हैं । उप निरीक्षक ललित चौधरी मय पुलिस बल के बदमाश गुरमीत सिंह के घर पहुँचे तो देखा कि घर के आंगन में दो मोटरसाइकिलें खडी हैं तथा गुरमीत सिंह व उसका भाई मक्खन सिंह व पिता मोहन सिंह तथा एक अन्य व्यक्ति घर के आंगन में मोटरसाइकिलों के पास खडे थे। जैसे ही उक्त चारों ने पुलिस वालों को आता देखा तो पुलिस कर्मियों के साथ गाली गलौच कर धमकी देने लगा यहां से चले जाओ आगे आए तो जान से मार देंगे। पुलिस बल को आगे आता देख बदमाश गुरमीत सिंह घर के अन्दर से तलवार तथा उसका एक साथी हाथ में पाटल लेकर आए और जान से मारने की नियत से चारों एकराय होकर पुलिस कर्मियों की ओर हमला कर दिया तथा गुरमीत सिंह ने अपनी कमर में लगा हुआ तमंचा निकाला और पुलिस कर्मियों पर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया । बदमाश द्वारा की जा रही जानलेवा फायरिंग में पुलिस बल की जीवन रक्षा को कोई अन्य विकल्प ना होने के कारण बल प्रयोग के सिद्धान्त का पालन करते हुये पुलिस ने दो राउण्ड फायर किये गये।जिसके बाद बदमाशों की ओर से फायरिंग बन्द हो गयी और वह खेतों की ओर भाग गये। पुलिस कर्मियों ने बदमाशों का पीछा किया तो मोहन सिंह पुत्र विशन को मौके से पकड़ लिया गया । बदमाश गुरमीत सिंह, उसका भाई मक्खन सिंह व एक अन्य भाग गये। पुलिस ने लूटी गयी मोटरसाइकिल UK06BC9253 को घर से बरामद कर लिया। पीडीत अरुण कुमार की तहरीर पर आरोपियो के विरुद्ध धारा 309(4), 351(3), 352 भारतीय न्याय संहिता बनाम आरोपी गुरमीत सिंह आदि पंजीकृत कराया गया है । वहीं आरोपियो द्वारा पुलिस टीम के साथ गाली-गलौच, जान से मारने की धमकी, जानलेवा हमला व फायरिंग की घटना में पर धारा 109(1), 132, 351(3) व 352 BNS बनाम गुरमीत सिह आदि पजीकृत किया गया।
गुरुवार को जनपद के पुलिस कप्तान अजय गणपति की पुलिस ने नामजद तीनो आरोपियो को इंद्रजीत उर्फ दिलबाग उर्फ बग्गू पुत्र परमजीत सिंह निवासी भरौनी, सितारगंज को मय पाटल व गुरमीत सिंह पुत्र मोहन सिंह निवासी भरौनी को नानकमत्ता क्षेत्र मे नगला रोड से हिरासत में लिया गया व मक्खन सिंह पुत्र मोहन सिंह निवासी भरौनी, को एक अद्द तमंचा 315 बोर घटना में सम्मिलित को ग्राम नलई को जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियो के विरुद्ध पूर्व में कई आपराधिक अभियोग दर्ज है। पुलिस टीम में सितारगंज कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुन्दरम शर्मा, मंजू पाण्डे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नानकमत्ता, उप निरीक्षक नवल किशोर, मुख्य आरक्षी नवनीत कुमार कोतवाली नानकमत्ता, व सितारगंज कोतवाली उप निरीक्षक प्रकाश चन्द्र भट्ट, उप निरीक्षक जगत सिंह शाही, अपर उप निरीक्षक राकेश रौकली, सुरेन्द्र सिंह दानू, सिपाही अमित जोशी, विनोद जोशी, सुनील चौहान, तरूण चौधरी , किरन मेहता , अशोक बोरा, जगदीश लोहनी , कपिल कुमार शामिल हैं।
0 Response to "सितारगंज ।एसएसपी अजय गणपति की पुलिस टीम ने पुलिस पर हमला व लूट करने के तीन आरोपी दबोचे।"
एक टिप्पणी भेजें