-->

 समाचार एवं विज्ञापन के लिए पढ़ते रहिए उत्तराखंड की चिंगारी 

बनबसा। एस.ओ.जी व बनवसा पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में 768 नशे के कैप्सूल बरामद एक आरोपी गिरफ्तार।

बनबसा। एस.ओ.जी व बनवसा पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में 768 नशे के कैप्सूल बरामद एक आरोपी गिरफ्तार।

 
प्रकाश में आया आरोपी:-पालीगंज मझोला पीलीभीत का राजेश मेडिकल स्टोर अवैध रूप सें उपलब्ध कराता हैं कैप्सूल ।

बनबसा। जनपद चम्पावत की पुलिस अधीक्षक श्रीमति रेखा यादव द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध  प्रभावी  कारवाई को थानाध्यक्ष व प्रभारी एसओजी को आदेशित किया गया है ।
         गुरुवार को पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते बुधवार को क्षेत्राधिकारी  सुश्री वंदना वर्मा टनकपुर के निर्देशन में एसओजी टीम एंव बनवसा पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए बनवसा थाना क्षेत्र में संदिग्धों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए चैकिंग के दौरान धनुष पुल के निकट से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया ,जिसने ‌अपना नाम शादाब उर्फ शाहदाब पुत्र स्व.अनवार शाह निवासी वार्ड नंबर 02 खुशबू मैरिज हाल के पास इस्लामनगर थाना खटीमा जनपद बताया हैं, जिसके पास से96 पत्तो मे 768 कैप्सूल  Proxyco Spas मार्का के बरामद कर गिरफ्तार किया गया ! उक्त कैप्सूल में Tramadol Hydrochloride 38.4 grm एंव Acetaminophen 249.6 grm पाया गया ! औषधि निरिक्षक चम्पावत कुमारी हर्षिता ने बताया कि  उक्त कैप्सूल बिना विशेषज्ञ चिकित्सक के पर्चें के बेचना व बिना लाइसेंस परिवहन करना एन.डी.पी. एक्ट के प्रावधानों के तहत अपराध है ! पुछताछ में आरोपी ने बताया कि उक्त कैप्सूलो का प्रयोग नशे के लिये किया जाता है वह ये कैप्सूल टनकपुर के रास्ते नेपाल ले जा रहा था ! उक्त कैप्सूल वह संदिग्ध मेडिकल मझोला पीलीभीत से लेकर आया था। पुलिस में आरोपी के विरुद्ध धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कराया है। पकड़ने वाली पुलिस टीम में एसओजी प्रभारी कमलेश भट्ट, बनबसा थाना अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह कोरंगा , उप निरीक्षक निर्मल सिंह लटवाल, मुख्य आरक्षी मतलूब खान , तपेन्द्र जोशी SOG सिपाही उमेश राज , नासिर हुसैन , बलवन्त सिंह, आनन्द कुमार शामिल हैं।



0 Response to "बनबसा। एस.ओ.जी व बनवसा पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में 768 नशे के कैप्सूल बरामद एक आरोपी गिरफ्तार।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article