नानकमत्ता । कस्बा इंचार्ज ने पुलिस टीम के साथ 3.05 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर पकड़ा।
नानकसागर डाम पार बसे ग्राम गिधौर का राजू करता हैं स्मैक की सप्लाई ।
नानकमत्ता । नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस की टीम ने मादक पदार्थ के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।
बुधवार को पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस ने नशे के विरुद्ध में चलाए जा रहे हैं अभियान के तहत नानकसागर डैम किनारे बन्दे पर स्थित छठ पूजा स्थल के पास से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया जिसकी तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 3.05 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई है। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम लखविंदर सिंह उर्फ लक्खा पुत्र करनैल सिंह निवासी ग्राम सिद्धा नवदिया नानकमत्ता बताया ,पकड़े गए आरोपी ने बताया की ग्राम गिधौर का रहने वाला राजू नाम का लड़के ने उसे डैम किनारे बंदे बंदे गिधौर को जाने वाले इसी रास्ते पर थोड़ा आगे स्मैक देने बुलाया था। पुलिस ने पकड़े गए आरोपों के विरुद्ध 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर आरोपी का चालान कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया है। पकड़ने वाली टीम में कोतवाली कस्बा इंचार्ज उप निरीक्षक सुनील कुमार, मुख्य आरक्षी नवनीत कुमार, मुख्य आरक्षी जयकुमार शामिल है।
0 Response to "नानकमत्ता । कस्बा इंचार्ज ने पुलिस टीम के साथ 3.05 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर पकड़ा।"
एक टिप्पणी भेजें