नानकमत्ता । नदी किनारे झाड़ियों की आड़ में लगाई गयी शराब भट्ठियों पर छापा।
हजारों लीटर लहान व शराब बनाने के उपकरणों को मौके पर ही किया नष्ट ।
नानकमत्ता । नशे के विरुद्ध कोतवाली पुलिस की छापामार कारवाई के दौरान नदी किनारे लगाई गयी शराब बनाने की भट्ठी व उपकरणों को नष्ट कर हजारों लीटर लहान नष्ट किया गया।
रविवार को पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिले के पुलिस कप्तान अजय गणपति के निर्देशन में नशे के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध निर्माण तथा तस्करी व अपराधों में संलिप्त लोगों की धरपकड़,मादक पदार्थों की बरामदगी को छापेमारी के दौरान ग्राम सलमता में खकरा नदी किनारे झाड़ियों में कच्ची शराब बनाने को लगाई गई एक अवैध भट्टी, शराब बनाने के उपकरण ड्रम, कनस्तर, जार,पाइप, मटकी तथा गड्ढों में तैयार लगभग एक हजार लीटर लहन मौके पर ही नष्ट किया गया । शराब भट्टी लगाने व कच्ची शराब तैयार कर तस्करी में संलिप्त लोगों के जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस टीम में मुख्य आरक्षी जगदीश पुजारी, जय कुमार,शामिल है।
0 Response to "नानकमत्ता । नदी किनारे झाड़ियों की आड़ में लगाई गयी शराब भट्ठियों पर छापा।"
एक टिप्पणी भेजें