खटीमा। एसएसपी अजय गणपति ने थाना झनकईया का किया औचक निरीक्षण।
भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा।
ग्रामीणों के साथ चौपाल लगाकर किया जनसंवाद।
खटीमा। जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने तथा सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए थाना झनकईया का एस एस पी ने औचक निरीक्षण एवं जायजा लिया।
शनिवार को जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने थाना झनकईया का औचक निरीक्षण किया ।निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने थाना परिसर की व्यवस्थाओं, कार्यालय अभिलेखों, पुलिस कर्मियों की कार्यप्रणाली तथा सुरक्षा व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।इसके उपरांत एसएसपी महोदय द्वारा भारत-नेपाल सीमा से सटे संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा स्थानीय ग्रामीणों के साथ चौपाल लगाकर जनसंवाद किया गया। उन्होंने कर्मचारीयो को अनुशासन, सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए ।विवेचकों का OR , लंबित मुकदमों की समीक्षा की उन्होंने विवेचकों को निर्देशित किया कि सभी मुकदमों का निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण एवं विधिक निस्तारण सुनिश्चित किया । निरीक्षण के पश्चात एसएसपी अजय गणपति द्वारा थाना झनकईया क्षेत्र के भारत-नेपाल सीमा से सटे ग्राम सिसैया तथा मेलाघाट के नावघाट क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के पूर्व व वर्तमान ग्राम प्रधानों, व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों तथा लगभग 40-50 स्थानीय ग्रामीणों के साथ चौपाल लगाकर जनसंवाद किया।भ्रमण के दौरान एसएसपी महोदय द्वारा सशस्त्र सीमा बल (SSB) के अधिकारियों एवं जवानों के साथ बैठक कर सीमा क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था, गश्त व्यवस्था एवं आपसी समन्वय को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

0 Response to "खटीमा। एसएसपी अजय गणपति ने थाना झनकईया का किया औचक निरीक्षण।"
एक टिप्पणी भेजें