रुद्रपुर । एसएसपी अजय गणपति ने नानकमत्ता कोतवाली के एक उपनिरीक्षक सहित चार पुलिस कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से किया लाइन हाजिर ।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए मामले की जांच पुलिस अधीक्षक रूद्रपुर को सौंपी गई ।
राजीव कुमार सक्सेना
रुद्रपुर । जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने नानकमत्ता कोतवाली के एक उपनिरीक्षक सहित चार पुलिस कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए मामले की जांच पुलिस अधीक्षक रूद्रपुर को सौंपी गई है।
जनपद के पुलिस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार बीते शनिवार को कोतवाली नानकमत्ता के ग्राम सिद्धा में पुलिस द्वारा कोतवाली नानकमत्ता में पंजीकृत धारा 137(2), 64,115, 351(2), 127(2), बीएन एस व 5/6 पॉक्सो एक्ट के तहर दर्ज मुकदमा वांछित आरोपी कुलदीप सिंह की गिरफ्तारी को ग्राम सिद्धा नवदिया, में दबिश दी गयी,इस दौरान एक वृद्ध महिला मौके पर पहुंची और अचानक तबीयत बिगड़ना बताते हुए नीचे जमीन पर गिर गई । वृद्ध महिला को मौके से उपचार हेतु राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया गया। उपचार के दौरान वृद्ध महिला की चिकित्सालय में मृत्यु हो गई। घटना के दृष्टिगत निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक त्वरित संज्ञान लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए मामले की जांच पुलिस अधीक्षक रूद्रपुर को सौंपी गई है। वहीं मामले की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच सुनिश्चित करने को कोतवाली नानकमत्ता में तैनात उप निरीक्षक सुनील कुमार, मुख्य आरक्षी नवनीत कुमार, सिपाही लोकेश तिवारी, व महिला सिपाही बबीता रानी को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर किया है।
0 Response to "रुद्रपुर । एसएसपी अजय गणपति ने नानकमत्ता कोतवाली के एक उपनिरीक्षक सहित चार पुलिस कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से किया लाइन हाजिर ।"
एक टिप्पणी भेजें