-->

 समाचार एवं विज्ञापन के लिए पढ़ते रहिए उत्तराखंड की चिंगारी 

नानकमत्ता ।पुलिस ने लाखो रुपये कीमत की स्मैक के साथ तीन तस्करो को दबोचा ।

नानकमत्ता ।पुलिस ने लाखो रुपये कीमत की स्मैक के साथ तीन तस्करो को दबोचा ।

आरोपियों के कब्जे से 34.16 ग्राम स्मैक बरामद ,वाइक को किया सीज।

नानकमत्ता । मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने लाखो रुपये कीमत के मादक पदार्थ के साथ तीन तस्करो को गिरफ्तार किया है।

         शुक्रवार को पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशन में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे हैं अभियान के तहत कोतवाली ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम नगला के पास से मोटरसाइकिल संख्या UK06BB-0956 पर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है तलाशी लेने के दौरान आरोपियों के कब्जे से 34.16 ग्राम स्मैक बरामद हुई है पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम 1- फरमान अंसारी पुत्र मो0 मिया निवासी वार्ड नं0 10 इमामबाडे के पास गोटिया थाना खटीमा व राजवीर सिंह पुत्र पप्पू निवासी गुरुनानक नगरी गोठा थाना सितारगंज तथा सरफराज अहमद पुत्र सुराज अहमद निवासी वार्ड नं0 15 चन्द्रवाटिका भूड मोहलिया थाना खटीमा  बताया है। पुलिस ने पकड़े गए तीनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 8/21/60 नारकोटिक्स के तहत अभियोग पंजीकृत किया है। पकड़ी गई स्मैक की कीमत  दो लाख रुपये से अधिक की आंकी जा रही है।पकड़ने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक नवल किशोर, अपर उप निरीक्षक चंचल सिंह, मुख्य आरक्षी नवनीत कुमार, आरक्षी श्याम सिंह थापा, आरक्षी शुभम सैनी‌ शामिल हैं।


0 Response to "नानकमत्ता ।पुलिस ने लाखो रुपये कीमत की स्मैक के साथ तीन तस्करो को दबोचा ।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article