-->

 समाचार एवं विज्ञापन के लिए पढ़ते रहिए उत्तराखंड की चिंगारी 

नानकमत्ता । सती मेडीकोज का पूर्व विधायक प्रेम सिंह राना ने फीता काटकर किया शुभारंभ।

नानकमत्ता । सती मेडीकोज का पूर्व विधायक प्रेम सिंह राना ने फीता काटकर किया शुभारंभ।

नागरिक चिकित्सालय खटीमा  के पूर्व चीफ फार्मोसिस्ट हैं,हरीश चन्द सती ।

राजीव कुमार सक्सेना
नानकमत्ता । नगर के टीआरसी के पास सती मेडीकोज का पूर्व विधायक डा. प्रेम सिंह राना एवं वरिष्ठ समाज सेवी डा. देवेन्द्र सिंह ने फीता काटकर शुभारंभ किया।
             बुधवार को नगर के टीआरसी के निकट पर्वतीय भवन के समीप स्थित सती मेडीकोज पर विधिवत पूजा अर्चना सम्पन्न कराई गयी, जिसके पश्चात यहा बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे  भाजपा के पूर्व विधायक एवं जनजाति के प्रदेश अध्यक्ष डा. प्रेम सिंह राना एवं वरिष्ठ समाज सेवी डा. देवेन्द्र सिंह ने सती मेडीकोज का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस दौरान पूर्व विधायक राना ने सती मेडीकोज के संचालक एवं नागरिक चिकित्सालय खटीमाके पूर्व चीफ फार्मोसिस्ट हरीश चन्द सती को चिकित्सा की ओर अग्रसर होकर लोगों की सेवा एवं उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने की सराहना की। बता दे कि हरीश चन्द सती हाल ही में नागरिक चिकित्सालय खटीमा से चीफ फार्मोसिस्ट पद से  सेवा निवृत हुए हैं,जो अब अपने अनुभव से लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं देंगे ।इस अवसर पर पूर्व विधायक डा. प्रेम सिंह राना ने कहा की सती मेडीकोज के यहा खुलने से आस पास के लोगों को वेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेगी तथा लोगों को इसका खासा लाभ मिलेगा। यहां पूर्व विधायक डा. प्रेम सिंह राना ,समाजसेवी डा. देवेन्द्र सिंह, शिक्षक नेता केएन अटवाल, पूर्व सभासद सुखलाल सिंह, रंजीत सिंह राना, राजेन्द्र नाथ मंहत, हरीश जोशी, सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

0 Response to "नानकमत्ता । सती मेडीकोज का पूर्व विधायक प्रेम सिंह राना ने फीता काटकर किया शुभारंभ।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article