नानकमत्ता ।कोतवाली पुलिस ने तमंचो व कारतूस के साथ दो लोगों को किया गिरफ्तार ।
नगर के वार्ड नम्बर छह के अंकित रस्तोगी को पुलिस पूर्व में भी चोरी के आरोप में भेज चुकी है जेल।
नानकमत्ता। अवैध हथियारों एव संदिग्धो के विरुद्ध चलाए जा रहे हैं अभियान के तहत पुलिस ने दो लोगों को अवैध हथियारों का कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
सोमवार को पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशन में अवैध शस्त्रों की बरामदगी एव संदिग्धो के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तह कोतवाली पुलिस ने दो अलग-अलग टीमों द्वारा कार्यवाही करते हुए एक व्यक्ति को चौकी प्रतापपुर क्षेत्र से तथा दूसरे व्यक्ति को सिसईखेड़ा क्षेत्र से दो अवैध तमंचो व एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपना नाम अंकित रस्तोगी पुत्र धर्मवीर रस्तोगी निवासी वार्ड नंबर 6 दहला रोड नानकमत्ता व गोविंद राम दिवाकर पुत्र बिहारी लाल निवासी ग्राम चिकाघाट सितारगंज बताया है। पुलिस ने पकड़े गए दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा -3/25 शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर दोनों का चलन कार्यालय के समक्ष पेश किया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रतापपुर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक राजेंद्र पंत , उप निरीक्षक मनोज जोशी, मुख्य आरक्षी जगदीश पुजारी, मुख्य आरक्षी नवनीत कुमार, आरक्षी नवीन जोशी, राजकुंवर बोरा,शुभम सैनी, शामिल हैं।
0 Response to "नानकमत्ता ।कोतवाली पुलिस ने तमंचो व कारतूस के साथ दो लोगों को किया गिरफ्तार ।"
एक टिप्पणी भेजें