-->

 समाचार एवं विज्ञापन के लिए पढ़ते रहिए उत्तराखंड की चिंगारी 

नानकमत्ता । प्रतापपुर चौकी पुलिस का देवहा नदी किनारे चल रही शराब की भट्टियों के ठिकानों पर छापा।

नानकमत्ता । प्रतापपुर चौकी पुलिस का देवहा नदी किनारे चल रही शराब की भट्टियों के ठिकानों पर छापा।

छापे की भनक लगते ही तीन शराब तस्कर फरार, पुलिस ने मौके से शराब बनाने के उपकरण व 70 लीटर तैयार शराब तथा मोटरसाइकिल को जप्त किया ।

राजीव कुमार सक्सेना

नानकमत्ता । जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशन में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे हैं अभियान के तहत चौकी पुलिस ने नदी किनारे चल रही शराब की भट्ठियों पर ताबड़तोड़ छापा मार कार्रवाई की है।         

      शनिवार को पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र की चौकी प्रतापपुर पुलिस ने मादक पदार्थ एवं नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे हैं अभियान के तहत  चौकी  क्षेत्र अंतर्गत  ग्राम पक्की खमरिया देवहा नदी के किनारे  कच्ची शराब बनाने की लगायी गयी दो भट्टियों पर छापामार कारवाई की छापे की भनक लगते ही तीन शराब तस्कर रविंद्र सिंह उर्फ रवि पुत्र जंगीर सिंह व गुरमीत सिंह पुत्र छावेगसिंह तथा करन सिंह पुत्र मक्खन सिंह निवासी ग्राम पक्की खमरिया मौके से फरार हो गए। पुलिस ने छापे के दौरान मौके से शराब बनाने के उपकरण एक मोटरसाइकिल तथा रबड़ की ट्यूब में भारी 70 लीटर तैयार कच्ची शराब बरामद कर कब्जे में ली है। वहीं पुलिस में शराब तस्करों द्वारा शराब बनाने के लिए बनाए गए गड्ढो में भारे लगभग दो हजार लीटर लहान को भी नष्ट किया है। पुलिस ने बताया की फरार तीनों शराब तस्करों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया है। छापा मारने वाली टीम में प्रतापपुर चौकी इंचार्ज उप निरीक्षक राजेंद्र पंत ,सिपाही गिरीश चंद्र, नीरज नेगी, राज कुंवर सिंह बोरा, शामिल हैं।


0 Response to "नानकमत्ता । प्रतापपुर चौकी पुलिस का देवहा नदी किनारे चल रही शराब की भट्टियों के ठिकानों पर छापा।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article