चम्पावत । कमेटी बनाकर ठगी करने वाले आरोपी को एसओजी ने किया गिरफ्तार।
आरोपी ने चम्पावत क्षेत्र में करीब 50 लाख रुपए की ठगी को दिया था अंजाम।
राजीव कुमार सक्सेना
चम्पावत । जिले की पुलिस अधीक्षक श्रीमति रेखा यादव द्वारा ठगी व धोखाधड़ी की वारदात का संज्ञान लेते हुए ठगी करने वाले आरोपियो के विरूद्ध प्रभावी वैधानिक कार्यवाही किए जाने को सभी प्रभारी निरीक्षक व थानाध्यक्ष व प्रभारी एसओजी को आदेशित किया गया है ।
शुक्रवार को पुलिस मिली जानकारी के अनुसार 19 मार्च 2026 को क्षेत्राधिकारी सुश्री वंदना वर्मा टनकपुर के निर्देशन में एसओजी टीम द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए चैकिंग के दौरान थाना रामनगर जिला नैनीताल क्षेत्र सें दर्ज मुकदमा धारा 318(4) बीएनएस थाना चम्पावत जिला चम्पावत में वांछित समूह बनाकर कमेटी के माध्यम सें 50 लाख की ठगी को अंजाम देने वाले आरोपी आनंद बल्लभ जोशी उर्फ अजय जोशी पुत्र कृष्णा नन्द जोशी निवासी वार्ड नंबर 01 सौन गांव थाना भीमताल जिला नैनीताल को गिरफ्तार किया गया । ठगी को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने न्यायालय चम्पावत में पेश किया जहा से उसे जेल भेजा ग़या। पुलिस टीम एसओजी प्रभारी कमलेश भट्ट , सिपाही ललित चौधरी, कुलदीप सिंह, सूरज कुमार शामिल हैं।
0 Response to "चम्पावत । कमेटी बनाकर ठगी करने वाले आरोपी को एसओजी ने किया गिरफ्तार।"
एक टिप्पणी भेजें