नानकमत्ता । विधायक गोपाल सिंह राना का मोबाइल नम्बर हुआ हैक।
हैकर मोबाइल से मैसेज कर मांग रहा लोगों से हैल्प।
राजीव कुमार सक्सेना
नानकमत्ता । विधानसभा नानकमत्ता के कांग्रेस विधायक गोपाल सिंह राना का किसी अज्ञात द्वारा मोबाइल नम्बर हैक कर लिया हैं हैकर मोबाइल नम्बर पर बने व्हाट्सएप के जरिए लोगों से हेल्प मांग कर उन्हें मैसेज सेंड कर रहा है। मोबाइल नंबर हैक हो जाने की जानकारी होते ही विधायक गोपाल सिंह राना ने इसकी शिकायत जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति से की हैं, जिसके बाद पुलिस ने मामले को गम्भीर से लेकर छानबीन की जा रही हैं ।
बता दे की खटीमा निवासी गोपाल सिंह राना नानकमत्ता विधानसाभ से कांग्रेस के वर्तमान विधायक हैं। उनका जनता के बीच प्रचलित मोबाइल नम्बर किसी अज्ञात द्वारा हैक कर लिया गया , शातिर हैकर ने मोबाइल लिस्ट में दर्ज व्हाट्सएप्प नंबरों पर फर्जी मैसेज कर हैल्प मागनी शुरू की तो हैल्प मागने के मैसेज विधायक गोपाल सिंह राना के कुछ करीबियों को भी किये गये तो विधायक करीबियों ने विधायक से संपर्क कर मामले की जानकारी ली तो इससे मामला उजागर हुआ की किसी के द्वारा उनका मोबाइल नम्बर हैक कर लिया है। नंबर हैक हो जाने की सूचना विधायक गोपाल सिंह राणा द्वारा जनपद उधम सिंह नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति को भी दी गई है, इधर विधायक के समर्थकों ने अपने सोशल मीडिया ग्रुपों में विधायक गोपाल सिंह राणा के मोबाइल नंबर हैक हो जाने की सूचनाओं साझा की हैं।

0 Response to "नानकमत्ता । विधायक गोपाल सिंह राना का मोबाइल नम्बर हुआ हैक।"
एक टिप्पणी भेजें