-->

 समाचार एवं विज्ञापन के लिए पढ़ते रहिए उत्तराखंड की चिंगारी 

रुद्रपुर ।एसएसपी अजय गणपति ने अवैध खनन पर लापरवाही बरतने पर  चौकी शक्तिफार्म को किया लाइन हाजिर।

रुद्रपुर ।एसएसपी अजय गणपति ने अवैध खनन पर लापरवाही बरतने पर चौकी शक्तिफार्म को किया लाइन हाजिर।

उप निरीक्षक ललित चौधरी को शक्तिफार्म चौकी का प्रभारी नियुक्त किया ।

चौकी प्रभारी शक्तिफार्म उप निरीक्षक प्रकाश चन्द्र भट्ट सहित आठ पुलिस कर्मचारियों को किया लाइन हाजिर ।

राजीव कुमार सक्सेना

रुद्रपुर । जनपद उधमसिंहनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति अवैध खनन, ओवरलोड वाहन,एवं अपराध को लेकर खासे सख़्त है। उन्होंने अखबारों में प्रकाशित चौकी शक्तिफार्म क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन की खबरों का सख्त संज्ञान लेते हुए अवैध खनन पर प्रभावी अंकुश न लगा पाने तथा ड्यूटी के प्रति उदासीनता/लापरवाही पाए जाने पर चौकी प्रभारी सहित चौकी शक्तिफार्म में नियुक्त सभी पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है।एसएसपी अजय गणपति का कहना हैं। की जनपद में अवैध खनन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, लापरवाही पाए जाने पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने चौकी प्रभारी शक्तिफार्म उप निरीक्षक प्रकाश चन्द्र भट्ट सहित आठ पुलिस कर्मचारियों को लाइन हाजिर किया है।

 

     मंगलवार को जनपद के पुलिस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने कोतवाली सितारगंज में तैनात उप निरीक्षक ललित चौधरी को प्रभारी चौकी शक्तिफार्म बनाया गया हैं इसके साथ ही रुद्रपुर पुलिस लाइन से अपर उप निरीक्षक हरीश कुमार, मुख्य आरक्षी हरीश राम ,अनिल‌ कुमार ,कमल सिंह सिंह, व सिपाही मदन सिंह, हर गोविन्द, तथा भूपाल  सिंह विष्ट को पुलिस लाइन से चौकी शाक्तफार्म में नई तैनाती की है।

          

0 Response to "रुद्रपुर ।एसएसपी अजय गणपति ने अवैध खनन पर लापरवाही बरतने पर चौकी शक्तिफार्म को किया लाइन हाजिर।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article