नानकमत्ता ।पुलिस ने रबर ट्रयूब में भरी 60 लीटर कच्ची शराब के साथ तस्कर दबोचा।
सितारगंज से आने वाले ग्राहक को शराब की डिलिवरी देने के इंतजार में खडा था तस्कर ।
नानकमत्ता । मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रबड़ की ट्यूब में भारी कच्ची शराब के साथ नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है।
गुरुवार को पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशन में नशे के विरुद्ध चला जा रहे अभियान के तहत मुखबिर की सूचना पर प्रतापपुर चौकी पुलिस ग्राम पक्की खमरिया के प्राइमरी स्कूल से कुछ दूरी पर रोड के किनारे खडे एक व्यक्ति के कब्जे से रबर ट्रयूब में भरी 60 लीटर कच्ची शराब बरामद की है। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम गुरमीत सिह उर्फ मित्तू पुत्र सबेग सिह निवसी पक्की खमरिया नानकमत्ता बताया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह कच्ची शराब घर से लेकर आया था जिसे वह सितारगंज से आने वाले ग्राहक को देने के इंतजार लेकर खडा था । गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध पुलिस में धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है। पकड़ने वाली पुलिस टीम में चौकी प्रभारी प्रतापपुर उप निरीक्षक राजेन्द्र पन्त , सिपाही दिनेश चन्द्र , गिरीश चन्द्र शामिल हैं।
0 Response to "नानकमत्ता ।पुलिस ने रबर ट्रयूब में भरी 60 लीटर कच्ची शराब के साथ तस्कर दबोचा।"
एक टिप्पणी भेजें